Close Menu
    What's Hot

    गुरुग्राम में TCS जैसा केस, फ्री टयूशन के बहाने धर्मांतरण का खेल, 4 महिलाएं गिरफ्तार, कोई HR तो कोई लीड एनालिस्ट

    November 15, 2026

    गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! 8 नए एलिवेटेड कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, इन रुट पर मिलेगी राहत

    November 15, 2026

    Ind vs Nz ODI Series: रोहित और विराट फ्लॉप…बॉलर्स ने पलट दी बाजी, टी20 के बाद वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को दी मात | Sports

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, November 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»विश्व के लिए खतरा अमेरिका-रूस की परमाणु हथियारों की होड़
    Breaking News

    विश्व के लिए खतरा अमेरिका-रूस की परमाणु हथियारों की होड़

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Russia Nuclear Test : विश्व के लिए खतरा अमेरिका-रूस की परमाणु हथियारों की होड़
    US-Russia Nuclear Test : विश्व के लिए खतरा अमेरिका-रूस की परमाणु हथियारों की होड़

    अमेरिका के बाद रूस ने भी शुरू किया दोबारा अपना परमाणु कार्यक्रम, रूस के विदेश मंत्री ने की पुष्टि

    US-Russia Nuclear Test (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पिछले करीब एक पखवाड़े से विश्व में परिस्थितियां एक बार फिर से बदलना शुरू हो चुकी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा परमाणु कार्यक्रम शुरू करने के ऐलान के बाद अब रूस ने भी अपना परमाणु कार्यक्रम दोबारा से शुरू करने की पुष्टि की है। ज्ञात रहे कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका रूस पर कई तरह के सख्त प्रतिबंध लगा चुका है जिससे अमेरिका और रूस के आपसी रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो चुके हैं।

    वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ने पिछले दिनों दिए एक बयान में यह कहकर पूरे विश्व को चौंका दिया था कि उसके पास पूरी दुनिया को खत्म करने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं। इसके साथ ही उसने रूस और चीन से खुद को खतरा बताते हुए परमाणु कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए थे।

    परमाणु कार्यक्रम पर यह बोले रूसी विदेश मंत्री

    रूस ने परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने की दिशा में औपचारिक कदम बढ़ा दिए हैं। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निदेर्शों के तहत परमाणु परीक्षण की संभावना पर काम शुरू हो गया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू करेगा।

    लावरोव ने बताया कि पांच नवंबर को राष्ट्रपति पुतिन ने रूस की सुरक्षा परिषद की बैठक में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खुफिया एजेंसियों और नागरिक विभागों को यह निर्देश दिया था कि अगर अमेरिका व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि से पीछे हटता है, तो रूस भी परमाणु परीक्षण की तैयारी करे। उन्होंने कहा कि यह कार्य क्रियान्वयन के लिए स्वीकार कर लिया गया है और संबंधित एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं।

    लावरोव का बयान और रूस की स्थिति

    लावरोव ने कहा कि रूस फिलहाल इस प्रक्रिया को तकनीकी और रणनीतिक स्तर पर परख रहा है और जनता को समय आने पर परिणामों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूस केवल तभी परमाणु परीक्षण करेगा जब अमेरिका पहले कदम उठाएगा। लावरोव ने बताया कि अब तक अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं मिला है।

    ये भी पढ़ें : Delhi Pollution News : दिल्ली की हवा में बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के सोनीपत में चला बुल्डोजर
    Next Article भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026

      Kerala News: केरल में मुस्लिम भाइयों ने हिंदू महिला को दी मुखाग्नि, मस्जिद ने भी मदद के लिए खोले दरवाजे | National

      November 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गुरुग्राम में TCS जैसा केस, फ्री टयूशन के बहाने धर्मांतरण का खेल, 4 महिलाएं गिरफ्तार, कोई HR तो कोई लीड एनालिस्ट

      By प्रमोद रिसालियाNovember 15, 2026

      गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) यूनिट जैसा…

      गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! 8 नए एलिवेटेड कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, इन रुट पर मिलेगी राहत

      November 15, 2026

      Ind vs Nz ODI Series: रोहित और विराट फ्लॉप…बॉलर्स ने पलट दी बाजी, टी20 के बाद वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को दी मात | Sports

      November 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.