Close Menu
    What's Hot

    बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है

    September 17, 2026

    अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?

    September 17, 2026

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Goa and Telangana Foundation Day : गोवा व तेलंगाना देश के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे : सीएम रेखा गुप्ता
    दिल्ली

    Goa and Telangana Foundation Day : गोवा व तेलंगाना देश के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे : सीएम रेखा गुप्ता

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Goa and Telangana Foundation Day : गोवा व तेलंगाना देश के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे : सीएम रेखा गुप्ता
    Goa and Telangana Foundation Day : गोवा व तेलंगाना देश के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे : सीएम रेखा गुप्ता

    • दिल्ली सचिवालय में मनाया गया गोवा व तेलंगाना दिवस, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

    Goa and Telangana Foundation Day | द भारत ख़बर नेटवर्क | नई दिल्ली। दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को गोवा दिवस एवं तेलंगाना दिवस के परिप्रेक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय विकास में योगदान की सराहना की।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गोवा राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, साथ ही तेलंगाना राज्य आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, नवाचार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।

    उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की उपलब्धियाँ भारत की विविधता, प्रतिभा और विकास क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं तथा देश के गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रही हैं। आयोजन में गोवा की सांस्कृतिक विरासत को दशार्ते हुए मछुआरों के प्रसिद्ध फिशर डांस तथा तेलंगाना के लोक नृत्य द्वारा देवी भक्ति और आधुनिक फ्यूजन शैली से सुसज्जित मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इन नृत्य प्रस्तुतियों की उपस्थित दर्शकों ने सराहना की।

    गोवा और तेलंगाना की सांस्कृतिक उपलब्धियां भारत की विविधता, परंपरा के समन्वय का सशक्त उदाहरण: कपिल मिश्रा

    कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवसों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं, कला और उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया जा रहा है।

    कपिल मिश्रा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गोवा की लोक कलाओं, पारंपरिक संगीत, नृत्य, समुद्री संस्कृति और विरासत स्थलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से उसकी वैश्विक पहचान और मजबूत हुई है।

    वहीं तेलंगाना की समृद्ध लोक परंपराओं, बथुकम्मा जैसे सांस्कृतिक उत्सवों, हस्तशिल्प और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के लिए अनेक पहलें की गई हैं। गोवा और तेलंगाना की सांस्कृतिक उपलब्धियां आज भारत की विविधता, परंपरा और आधुनिक विकास के समन्वय का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी हैं। राज्य दिवस पर कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग की ओर से साहित्य कला परिषद ने कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

    Delhi Water Crisis : दिल्ली में दशकों का सबसे बड़ा जल वितरण सुधार अभियान शुरू, सभी क्षेत्रों को मिलेगा समान पानी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत
    Next Article Panchayat 5 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, विकास ने खोला नए सीजन का राज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      आज देशभर में कार्यक्रम, PM मोदी का 76वां जन्मदिन, गुजरात से वाराणसी तक बाइक यात्रा, उज्जैन में 25 लाख दीप जलेंगे | National

      September 16, 2026

      डीटीसी की हड़ताल पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम, बढ़ाई ट्रेनों और ट्रेन ट्रिप की संख्या

      September 16, 2026

      DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

      September 16, 2026

      Delhi News: दिल्ली में छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, दो छात्र घायल, फायरिंग की सूचना से हड़कंप | Delhi

      September 16, 2026

      दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को सरकार का बड़ा तोहफा, मासिक प्रोत्साहन हुआ दोगुना, अब 6,000 मिलेंगे

      September 15, 2026

      Swatantra Bhardwaj interim bell: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, CJP कार्यकर्ता पर हमले का है मामला, लगा है SC/ST एक्ट | Delhi

      September 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है

      By श्वेता चौहानSeptember 17, 2026

      चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मंगलवार को कहा…

      अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?

      September 17, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

      September 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.