Close Menu
    What's Hot

    CM भगवंत मान ने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से की मुलाकात

    March 11, 2026

    खुशी मुखर्जी का यू-टर्न! बोल्ड अंदाज से सीधे शिव भक्ति में डूबीं, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

    March 11, 2026

    सोना 1230, चांदी 10,442 रुपए महंगी

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

      March 11, 2026

      Vaccine Side Effects: कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

      March 11, 2026

      एलपीजी की आपूर्ति को लेकर पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक, कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद

      March 10, 2026

      अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- आज ईरान पर सबसे बड़े हमले होंगे

      March 10, 2026

      कच्चे तेल के रेट बढ़ने से जेट फ्यूल के दाम दोगुने, भारतीय एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स का किराया 15% बढ़ाया

      March 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 1230, चांदी 10,442 रुपए महंगी
    दुनिया

    सोना 1230, चांदी 10,442 रुपए महंगी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 1230, चांदी 10,442 रुपए महंगी
    Gold Price Update : सोना 1230, चांदी 10,442 रुपए महंगी

    वैश्विक अनिश्चतता के बीच दोनों कीमती धातुओं में फिर आई तेजी, तीन दिन की गिरावट के बाद बढ़े चांदी के दाम

    Gold Price Update  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वैश्विक अनिश्चतता के बीच दोनों कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले तीन दिन से चांदी के दाम जहां लगातार नीचे जा रहे थे वहीं सोमवार को सोना भी स्थिर था। मंगलवार को एक बार फिर से इन दोनों धातुओं के दाम में तेजी दिखाई दीद्ध दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 9250 रुपये बढ़कर 2.77 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

    वहीं सोने का भाव 1230 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, मई डिलीवरी के लिए सफेद धातु की कीमत 10,442 रुपये या लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 2,77,602 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जिसमें 2,300 लॉट का कारोबार हुआ।

    वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी का हाल

    एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 1% बढ़कर 5,145 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जबकि स्पॉट सिल्वर में तेज उछाल आया और इसकी कीमत लगभग 4% बढ़कर 87.9 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। जानकारों ने इस तेजी के पीछे सुरक्षित निवेश की धारणा और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता बताया है।

    भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक

    दो कारोबारी सत्र में जोरदार गिरावट के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में रौनक दिखाई दी। शेयर बाजार मजबूती के साथ कार्य करते हुए हरे निशान पर बंद हुआ। मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के समय सेंसेक्स करीब 640 अंक व निफ्टी 233 अंक बढ़कर बंद हुए। शेयर बाजार के जानकारों ने इस बढ़त के पीछे वैश्विक कारण बताए हैं। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

    वहीं रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से मजबूती से उबरते हुए 36 पैसे बढ़कर 91.85 (अस्थायी) पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया संघर्ष में संभावित तनाव कम होने के संकेतों के बाद बाजार में उछाल आया, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध के जल्द समाप्त होने का संकेत दिया था। इस घटनाक्रम ने भू-राजनीतिक चिंताओं को कम किया और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे जोखिम की भावना स्थिर हुई।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 639.82 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 78,205.98 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 960.09 अंक या 1.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 78,526.25 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 233.55 अंक या 0.97 प्रतिशत चढ़कर 24,261.60 पर बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार
    Next Article खुशी मुखर्जी का यू-टर्न! बोल्ड अंदाज से सीधे शिव भक्ति में डूबीं, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अब राहुल भाटिया के हाथ में आई इंडिगो की कमान

      March 11, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य बना ब्लाइंट स्पॉट, सैकड़ों जहाज रास्ता भटके

      March 11, 2026

      India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

      March 10, 2026

      कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

      March 10, 2026

      विदेशी निवेशकों की बिकवाली पड़ी शेयर बाजार पर भारी

      March 10, 2026

      सोना स्थिर, चांदी के दाम टूटे

      March 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM भगवंत मान ने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से की मुलाकात

      By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

      जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्थापित…

      खुशी मुखर्जी का यू-टर्न! बोल्ड अंदाज से सीधे शिव भक्ति में डूबीं, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

      March 11, 2026

      सोना 1230, चांदी 10,442 रुपए महंगी

      March 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.