Close Menu
    What's Hot

    Delhi News: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण, PWD के इंजीनियर के साथ बदसलूकी | Delhi

    September 22, 2026

    बैंकिंग, IT के शेयर फिसले, लुढ़ककर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी

    September 22, 2026

    Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण
    दुनिया

    कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Crude Oil : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण
    Crude Oil : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में दी जानकारी, कहा हमारे पास पर्याप्त स्टॉक

    Crude Oil (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में लगातार बिगड़ रहे हालात और ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले तेज होने से विश्व आपूर्ति सप्लाई चेन पूरी तरह से प्रभावित हुई है। इससे पूरे विश्व विशेषकर एशिया में कच्चे तेल की सप्लाई बहुत बुरी तरह से चरमरा गई है। ज्यादात्तर देशों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो चुकी है और इसके दाम आसमान छूने लगे हैं। लेकिन भारत की स्थिति अलग है। इस संबंध में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में चर्चा में हिस्सा लेते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक स्तर पर काफी तेजी आ चुकी है लेकिन भारत में फिलहाल इसका कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    भारत में निचले स्तर पर महंगाई दर

    वित्त मंत्री ने बताया कि भारत की महंगाई दर इस समय अपने ‘निचले स्तर’ के बेहद करीब है, जिस वजह से कच्चे तेल के महंगे होने का तुरंत कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में आंकड़े पेश करते हुए कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) द्वारा मापी गई औसत खुदरा महंगाई दर 2023-24 के 5.4% से घटकर 2024-25 में 4.6% और 2025-26 (अप्रैल-जनवरी) में महज 1.8% पर आ गई है। इसके साथ ही उन्होंने तीसरा कारण बताया कि जनवरी 2026 में हेडलाइन महंगाई दर 2.75% थी, जो रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4% से 2% के टॉलरेंस बैंड के सबसे निचले स्तर के पास है।

    भारत में महंगाई को यह फैक्ट करेंगे निर्धारित

    अक्तूबर 2025 की आरबीआई की मौद्रिक नीति रिपोर्ट के अनुसार, अगर कच्चे तेल की कीमतों में अनुमान से 10% की वृद्धि होती है और इसका पूरा बोझ घरेलू बाजार पर डाला जाता है, तो भी महंगाई दर में केवल 30 बेसिस पॉइंट्स (0.30%) की ही बढ़ोतरी होगी। हालांकि, मध्यम अवधि में महंगाई पर पड़ने वाला असली असर एक्सचेंज रेट (रुपये की चाल), वैश्विक मांग-आपूर्ति और मौद्रिक नीतियों जैसे कई अहम कारकों पर निर्भर करेगा।

    कुल मिलाकर, मजबूत आर्थिक नीतियों के बफर के कारण भारत फिलहाल इस ग्लोबल क्राइसिस से सुरक्षित नजर आ रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि हमने पिछले एक साल से लगातार मजबूती से विकास दर हासिल की है। जब पूरा विश्व टैरिफ के प्रभाव से जूझ रहा था उस समय भारत के घरेलू बाजार और उपभोक्ताओं ने जीडीपी को सहारा दिया। हम उस संघर्षमयी समय से बाहर निकल गए और अब यह इस वैश्विक संघर्ष का हमारे ऊपर ज्यादा असर नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें : India Trade Policy : भारत की व्यापार नीति में बदलाव रहा सफल : पीयूष गोयल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया, मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- पंजाब की प्रगति और विकास उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा
    Next Article किसान परिवार की शादी में शामिल होने के लिए सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      बैंकिंग, IT के शेयर फिसले, लुढ़ककर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी

      September 22, 2026

      आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं? 50 लाख के जुर्माने से बचना है, तो इस तरह चेक करें

      September 22, 2026

      स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

      September 22, 2026

      शेयर बाजार में लौटी रौनक, उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत फिसली

      September 21, 2026

      बैंकिंग, IT में तेजी का असर, मिले-जुले रुख के साथ खुला बाजार, कच्चा तेल फिसला

      September 21, 2026

      MDR का असर दिखना शुरू, एमपी में पेट्रोल पंप नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें

      September 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi News: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण, PWD के इंजीनियर के साथ बदसलूकी | Delhi

      By परवेश चौहानSeptember 22, 2026

      दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी (ईस्ट) में कई जगहों पर निर्माण कार्य के चलते अतिक्रमण हो…

      बैंकिंग, IT के शेयर फिसले, लुढ़ककर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.