Close Menu
    What's Hot

    48 की उम्र में दुनिया छोड़ गए कन्नड़ स्टार Dileep Raj, हार्ट अटैक से मौत ने फैंस को तोड़ा

    May 13, 2026

    सोना 15 सौ महंगा, चांदी 12 हजार रुपए चमकी

    May 13, 2026

    लॉन्च से पहले ही छाया Realme 16T 5G, बड़ी बैटरी और शानदार फीचर्स ने खींचा ध्यान

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तर भारत सहित देश में कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी

      May 13, 2026

      युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

      May 13, 2026

      पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

      May 12, 2026

      हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, पॉक्सो केस में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

      May 12, 2026

      शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की

      May 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 15 सौ महंगा, चांदी 12 हजार रुपए चमकी
    दुनिया

    सोना 15 सौ महंगा, चांदी 12 हजार रुपए चमकी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 15 सौ महंगा, चांदी 12 हजार रुपए चमकी
    Gold Price Update : सोना 15 सौ महंगा, चांदी 12 हजार रुपए चमकी

    शेयर बाजार और रुपये में गिरावट के बावजूद सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार के उलट सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का रुख है। मंगलवार को जहां भारतीय शेयर बाजार और रुपये में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई वहीं सोना और चांदी में तेजी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,500 रुपये बढ़कर 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

    यह सोमवार के बंद भाव 1,55,300 रुपये से करीब एक फीसदी अधिक है। चांदी की कीमतें भी 12,000 रुपये बढ़कर 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। चांदी में 4.53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जानकारों का कहना है कि रुपये और स्थिर धारणा से घरेलू बाजार में सोने को लाभ मिला। रुपया मंगलवार को 35 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट ने घरेलू सोने की कीमतों को मजबूत समर्थन दिया। लेमन मार्केट्स डेस्क के गौरव गर्ग ने कहा कि निवेशक वाशिंगटन-तेहरान संबंधों और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे।

    शेयर बाजार में चार दिन से गिरावट जारी

    अमेरिका और ईरान के बीच बने तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिन का कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले इसके बाद पूरा दिन ये दोनों गिरावट में ही काम करते रहे। जिसके बाद दिन का कारोबार बंद होने के समय सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ। ज्ञात रहे कि पिछले चार कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।

    शेयर बाजार में गिरावट के मुख्य कारण

    शेयर बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली रही। इन्होंने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को 8,437.56 करोड़ रुपए के शेयर बेच हैं। इतनी बड़ी सख्या में विदेशी निवेशकों का शेयर बेचना भारतीय शेयर बाजार के लिए हानिकारक रहा।

    दूसरा ब्रेंट क्रूड 0.93% बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है, इसलिए बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ सकती हैं। जिससे शेयर बाजार पर भी दबाव बढ़ रहा है। तीसरा बड़ा कारण एशियाई बाजारों (कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई) में भारी गिरावट है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 95.5 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गया। रुपये की कमजोरी से विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलॉन्च से पहले ही छाया Realme 16T 5G, बड़ी बैटरी और शानदार फीचर्स ने खींचा ध्यान
    Next Article 48 की उम्र में दुनिया छोड़ गए कन्नड़ स्टार Dileep Raj, हार्ट अटैक से मौत ने फैंस को तोड़ा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा

      May 13, 2026

      Petrol-Diesel Crisis : देश में पेट्रोलियम पदार्थों का प्रचूर भंडार : सुजाता शर्मा

      May 13, 2026

      पीएम मोदी की अपील से निवेशक हैरान

      May 12, 2026

      अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर आगे बढ़ेगी वार्ता

      May 12, 2026

      सोने में 600 रुपए गिरावट, चांदी 3700 रुपए महंगी

      May 12, 2026

      शेयर बाजार की धारणा पर भारी पड़ा अमेरिका-ईरान तनाव

      May 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      48 की उम्र में दुनिया छोड़ गए कन्नड़ स्टार Dileep Raj, हार्ट अटैक से मौत ने फैंस को तोड़ा

      By श्वेता चौहानMay 13, 2026

      Dileep Raj Death: 48 की उम्र में दुनिया छोड़ गए कन्नड़ स्टार Dileep Raj, हार्ट…

      सोना 15 सौ महंगा, चांदी 12 हजार रुपए चमकी

      May 13, 2026

      लॉन्च से पहले ही छाया Realme 16T 5G, बड़ी बैटरी और शानदार फीचर्स ने खींचा ध्यान

      May 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.