Close Menu
    What's Hot

    मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मैकेनिक को इलाज

    March 13, 2026

    16 साल की लड़की संग रोमांस दिखाकर फंसा TV शो, भड़के दर्शक बोले- तुरंत…

    March 13, 2026

    सोना 400 रुपए सस्ता, चांदी 1500 रुपए चमकी

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      विपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया

      March 13, 2026

      जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

      March 13, 2026

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026

      देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

      March 12, 2026

      सिविल सेवा पास करने वाले कैंडिडेट्स को सुप्रीम राहत, एससी बोला-पेरेंट्स की सैलरी ओबीसी क्रीमी लेयर का आधार नही

      March 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 400 रुपए सस्ता, चांदी 1500 रुपए चमकी
    दुनिया

    सोना 400 रुपए सस्ता, चांदी 1500 रुपए चमकी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 400 रुपए सस्ता, चांदी 1500 रुपए चमकी
    Gold Price Update : सोना 400 रुपए सस्ता, चांदी 1500 रुपए चमकी

    पश्चिम एशिया तनाव के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम में अनिश्चितता बरकरार

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में अनिश्चितता लगातार बरकरार है। इनके दाम हर रोज ऊपर-नीचे जा रहे हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि सर्राफा बाजार में यह हालात केवल पश्चिम एशिया में जारी मौजूदा तनाव के चलते बने हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक रुझानों के बीच गुरुवार को दिल्ली के सरार्फा बाजार में चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। वहीं, दूसरी ओर सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। बाजार विशेषज्ञ इस विपरीत चाल को डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से जोड़कर देख रहे हैं।

    इस तरह रहे सोने-चांदी के दाम

    दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सफेद धातु (चांदी) की कीमत 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत उछलकर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को चांदी 4,275 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,75,000 रुपये पर बंद हुई थी। इसके विपरीत, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जिसके साथ ही सोने की तीन दिवसीय रैली समाप्त हो गई।

    शेयर बाजार में गिरावट जारी

    पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर विश्व भर के शेयर बाजारों पर पड़ रहा है। अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर की जा रही सैन्य कार्रवाई 13वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस दौरान पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस तनाव के चलते एशिया, यूरोप और खुद अमेरिका के शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। इसी वैश्विक परिस्थितियों का प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा और बुधवार के बाद यह गुरुवार को भी लाल निशान पर बंद हुआ। आज शुक्रवार को सप्ताह का अंतिम कारोबारी दिन है। आज यह देखना अहम होगा कि भारतीय शेयर बाजार कुछ संभलता है या फिर एक बार फिर से लाल निशान पर काम करता है।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 992.53 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 75,871.18 पर पहुंच गया। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 227.70 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 23,639.15 पर बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया
    Next Article 16 साल की लड़की संग रोमांस दिखाकर फंसा TV शो, भड़के दर्शक बोले- तुरंत…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी धड़ाम

      March 13, 2026

      रुपया गिरकर 92.36 रुपये प्रति डॉलर पहुंचा

      March 13, 2026

      वैश्विक तनाव के बावजूद बनी रहेगी जीडीपी ग्रोथ रेट

      March 13, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव पड़ रहा शेयर बाजार पर भारी

      March 12, 2026

      सोना 560 रुपए सस्ता, चांदी भी 1560 रुपए लुढ़की

      March 12, 2026

      दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक

      March 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मैकेनिक को इलाज

      By श्वेता चौहानMarch 13, 2026

      पटियाला : दैनिक मजदूरी पर निर्भर परिवारों के लिए अस्पताल में कुछ दिनों का इलाज भी…

      16 साल की लड़की संग रोमांस दिखाकर फंसा TV शो, भड़के दर्शक बोले- तुरंत…

      March 13, 2026

      सोना 400 रुपए सस्ता, चांदी 1500 रुपए चमकी

      March 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.