Close Menu
    What's Hot

    नूर सिंगला ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की फ़ाइनल परीक्षा में पहला…

    June 18, 2026

    कौन हैं ‘राख’ की सुमन? मासूमियत और खूबसूरती में येलिना को भी देती हैं टक्कर

    June 18, 2026

    उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026

      विवाटेक समिट में बोले पीएम मोदी- आज एफिल टॉवर पर भी भारत का यूपीआई काम करता है

      June 18, 2026

      यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया

      June 18, 2026

      साइबेरिया में दबा ‘रेयर अर्थ मटेरियल’ खोदकर निकालेगा भारत, चीन पर से घटेंगी निर्भरता

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»रुपया गिरकर 92.36 रुपये प्रति डॉलर पहुंचा
    दुनिया

    रुपया गिरकर 92.36 रुपये प्रति डॉलर पहुंचा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rupee fall against Dollar : रुपया गिरकर 92.36 रुपये प्रति डॉलर पहुंचा
    Rupee fall against Dollar : रुपया गिरकर 92.36 रुपये प्रति डॉलर पहुंचा

    पश्चिम एशिया तनाव व कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भारतीय मुद्रा पर बन रहा दबाव

    Rupee fall against Dollar (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में वर्तमान युद्ध और खाड़ी देशों पर ईरान के लगातार हमलों से जहां तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं वहीं इसका सीधा असर भारतीय मुद्रा यानी रुपया पर दिखाई दे रहा है। यह डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है और अपना निचला स्तर छू रहा है। गुरुवार को भी भारतीय रुपये पर भारी दबाव देखने को मिला। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 92.36 पर पहुंच गया।

    इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.25 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन दिन के कारोबार के दौरान लगातार गिरते हुए 92.36 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने रुपये पर दबाव बढ़ाया है। इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजार में कमजोर सेंटीमेंट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली ने भी रुपये को और कमजोर किया।

    शेयर बाजार में भी गिरावट का दौर जारी

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 992.53 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 75,871.18 पर पहुंच गया। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 227.70 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 23,639.15 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, इसके शेयरों में 4.23 प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद मारुति, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट का नंबर रहा।

    सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक बरकरार

    सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में अनिश्चितता लगातार बरकरार है। इनके दाम हर रोज ऊपर-नीचे जा रहे हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि सर्राफा बाजार में यह हालात केवल पश्चिम एशिया में जारी मौजूदा तनाव के चलते बने हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक रुझानों के बीच गुरुवार को दिल्ली के सरार्फा बाजार में चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सफेद धातु (चांदी) की कीमत 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत उछलकर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई है।

    गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को चांदी 4,275 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,75,000 रुपये पर बंद हुई थी। इसके विपरीत, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जिसके साथ ही सोने की तीन दिवसीय रैली समाप्त हो गई।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article3 महीने बाद भी नहीं मिली बिग बॉस की प्राइज मनी, गौरव खन्ना ने बोल दी इतनी दी बात
    Next Article वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से उठा तूफान, सनोज मिश्रा का दावा– ‘मेरे सिर की कीमत लगा दी’
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026

      भारत को बनाए रखनी होगी 8 प्रतिशत वृद्धि दर : सीईए

      June 14, 2026

      डेढ़ लाख रुपए से नीचे आया सोना

      June 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नूर सिंगला ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की फ़ाइनल परीक्षा में पहला…

      By श्वेता चौहानJune 18, 2026

      Punjab News: पटियाला की होनहार युवा नूर सिंगला ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फ़ाइनल परीक्षा में…

      कौन हैं ‘राख’ की सुमन? मासूमियत और खूबसूरती में येलिना को भी देती हैं टक्कर

      June 18, 2026

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.