Close Menu
    What's Hot

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को गति देने की कोशिश

    March 28, 2026

    सस्पेंस का तूफान आने वाला है OTT पर! हर सीन में मिलेगा चौंकाने वाला ट्विस्ट

    March 28, 2026

    सोना 1320 रुपए महंगा, चांदी भी 5380 रुपए चमकी

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026

      निगरानी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह गठित

      March 27, 2026

      सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

      March 27, 2026

      Allahabad HC: शादीशुदा पुरुष का बालिग महिला के साथ सहमति से लिव-इन में रहना अपराध नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

      March 27, 2026

      हमारे पास कच्चा तेल पर्याप्त, एलपीजी-पीएनजी में भी स्थिति अनुकूल

      March 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 1320 रुपए महंगा, चांदी भी 5380 रुपए चमकी
    दुनिया

    सोना 1320 रुपए महंगा, चांदी भी 5380 रुपए चमकी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 1320 रुपए महंगा, चांदी भी 5380 रुपए चमकी
    Gold Price Update : सोना 1320 रुपए महंगा, चांदी भी 5380 रुपए चमकी

    पश्चिम एशिया से मिले सकारात्मक संदेश से दोनों कीमती धातुओं के दाम में आई तेजी

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट थमती नजर आई और दोनों धातुएं हल्की बढ़त के साथ कारोबार करती दिखीं। अंतरराष्टÑीय बाजार में सुधरी हालत का फायदा इन दोनों कीमती धातुओं को भारतीय सर्राफा बाजार में भी मिल रहा है। यही कारण है कि शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

    इस तेजी के साथ ही दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5380 रुपए बढ़कर 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1320 रुपए बढ़कर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कॉमेक्स पर सोना 0.33% बढ़कर 4,423 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में इसमें करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं चांदी की कीमत 0.29% बढ़कर 68.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

    रुपए में कमजोरी का सिलसिला जारी

    शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी रुपए में डॉलर के मुकाबले बड़ी कमजोरी देखी गई। दिन का कारोबार शुरू होते ही रुपया लाल निशान पर पहुंच गया। इसके बाद पूरा दिन यह गिरावट में रहा और दिन का कारोबार समाप्त होने के समय यह प्रति डॉलर 89 पैसे की भारी गिरावट के साथ 94.85 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को यह 93.96 पर बंद हुआ था (गुरुवार को रामनवमी के कारण बाजार बंद थे)।

    पिछले तीन दिन इस तरह रहा प्रदर्शन

    रुपये में यह गिरावट विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी और ईरान संकट के कारण हुई है, जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। बुधवार को पिछले सत्र में रुपया 29 पैसे फिसलकर 94 के स्तर को पार कर 94.05 पर बंद हुआ था। रुपये में गिरावट का यह सिलसिला मंगलवार से जारी है। मंगलवार को रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 93.76 पर बंद हुआ था। बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 93.94 पर खुला और 93.86 से 94.08 के बीच कारोबार करने के बाद अपने अब तक के सबसे निचले बंद स्तर पर पहुंचा। मध्य पूर्व में जारी तनाव भी रुपये पर दबाव डाल रहा है।

    बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,690.23 अंक या 2.25 प्रतिशत गिरकर 73,583.22 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,739.04 अंक या 2.31 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 73,534.41 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 486.85 अंक या 2.09 प्रतिशत गिरकर 22,819.60 पर बंद हुआ।

    ये भी पढ़ें : Foreign Exchange Reserves : 700 अरब डॉलर से नीचे आया देश का विदेशी मुद्रा भंडार

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन
    Next Article सस्पेंस का तूफान आने वाला है OTT पर! हर सीन में मिलेगा चौंकाने वाला ट्विस्ट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को गति देने की कोशिश

      March 28, 2026

      India Oil Storage : भारत के पास 60 दिन का ईंधन : केंद्र सरकार

      March 27, 2026

      आपसी विवाद समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाए डब्ल्यूटीओ : गोयल

      March 27, 2026

      सोना 4900 तो चांदी 11,250 रुपए उछली

      March 26, 2026

      शेयर बाजार दूसरे दिन भी गुलजार, निवेशकों के चेहरे खिले

      March 26, 2026

      देश के व्यापार के लिए चुनौतीपूर्ण समय : गोयल

      March 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को गति देने की कोशिश

      By परवेश चौहानMarch 28, 2026

      India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को गति देने की कोशिश उद्योग मंत्री पीयूष…

      सस्पेंस का तूफान आने वाला है OTT पर! हर सीन में मिलेगा चौंकाने वाला ट्विस्ट

      March 28, 2026

      सोना 1320 रुपए महंगा, चांदी भी 5380 रुपए चमकी

      March 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.