Close Menu
    What's Hot

    उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर होगा आसान, जून में शुरू हो सकता है 6 लेन पुल

    May 11, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    May 11, 2026

    सुल्तानपुर लोधी में चलती बस में हंगामा, ASI ने निकाली…

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर होगा आसान, जून में शुरू हो सकता है 6 लेन पुल

      May 11, 2026

      बंगाल में सत्ता संभालते ही सुवेंदु अधिकारी का मास्टरस्ट्रोक, आयुष्मान भारत समेत कई बड़े ऐलान

      May 11, 2026

      गुजरात के छह पर्यटकों की हिमाचल में मौत

      May 11, 2026

      सोमनाथ मंदिर में आज स्थापित होगा विशेष कलश

      May 11, 2026

      आज से बदलेगा उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम

      May 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, May 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»शेयर बाजार दूसरे दिन भी गुलजार, निवेशकों के चेहरे खिले
    दुनिया

    शेयर बाजार दूसरे दिन भी गुलजार, निवेशकों के चेहरे खिले

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : शेयर बाजार दूसरे दिन भी गुलजार, निवेशकों के चेहरे खिले
    Share Market Update : शेयर बाजार दूसरे दिन भी गुलजार, निवेशकों के चेहरे खिले

    सेंसेक्स 1,205 अंक तो निफ्टी 394.05 अंक ऊपर हुआ बंद

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार के बाद बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। दो दिन में सेंसेक्स करीब 2500 अंक उछल चुका है। जानकारों ने इस तेजी के पीछे एशिया और यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन बताया है। बुधवार को एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे।

    इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,205 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 75,273.45 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,781.31 अंक या 2.40 प्रतिशत की तेजी आई और यह 75,849.76 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 394.05 अंक या 1.72 प्रतिशत बढ़कर 23,306.45 पर बंद हुआ। रुपया 29 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 94.05 (अस्थायी) पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, इंटरग्लोब एविएशन और ट्रेंट सबसे बड़े लाभ कमाने वाले शेयर रहे। टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स इस मामले में पिछड़ गए।

    सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल

    दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम उछलकर 2.41 लाख रुपये पर पहुंच गई, जबकि सोना 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह उछाल मजबूत वैश्विक रुझानों के कारण देखने को मिला। चांदी में 11,250 रुपये, यानी 4.89 फीसदी की भारी वृद्धि हुई। मंगलवार के 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से यह बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

    इसी तरह, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम में भी 4,900 रुपये, यानी 3.38 फीसदी का इजाफा हुआ। यह पीली धातु सरार्फा बाजार में 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जो अब बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 82.17 डॉलर, या लगभग दो फीसदी बढ़कर 4,556.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी दो फीसदी की तेजी के साथ 72.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजंग खत्म करने का फैसला हमारा होगा : ईरान
    Next Article हरियाणा में महंगा हुआ घर खरीदना, इतने फीसदी तक बढ़ी किफायती आवास की कीमतें, जानें पूरी डिटेल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      शेयर बाजार की धारणा पर भारी पड़ा अमेरिका-ईरान तनाव

      May 9, 2026

      चार दिन की तेजी के बाद गिरे सोने-चांदी के दाम

      May 9, 2026

      क्रूड ऑयल दोबारा 100 डॉलर के पार पहुंचा

      May 9, 2026

      अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद बदलेगी टैरिफ नीति

      May 9, 2026

      खस्ताहाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का साथ

      May 9, 2026

      India GDP Growth Rate : भारत की 6.6% जीडीपी ग्रोथ सराहनीय : अमिताभ कांत

      May 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर होगा आसान, जून में शुरू हो सकता है 6 लेन पुल

      By अंकित कुमारMay 11, 2026

      Kacchi Dargah-Bidupur Six-Lane Bridge: उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर होगा आसान, जून में…

      हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

      May 11, 2026

      सुल्तानपुर लोधी में चलती बस में हंगामा, ASI ने निकाली…

      May 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.