Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी

    June 27, 2026

    Tamannaah Bhatia: सहेली की शादी में तमन्ना भाटिया ने दिखाया जलवा

    June 27, 2026

    तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 27, 2026

      Sonia Gandhi: गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के इरादे से बच्चों को निशाना बना रहा इजराइल: सोनिया गांधी

      June 27, 2026

      Ketan Agrawal Murder Case: पुलिस जांच में बड़ा खुलासा! चेतन से करती थी प्यार, परिवार ने केतन से करा दी सगाई |

      June 27, 2026

      उत्तर भारत में कल से हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

      June 27, 2026

      बकिंघम पैलेस में नहीं रहेंगे ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स

      June 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 9050 रुपए टूटा, चांदी में 10,500 रुपए की गिरावट
    दुनिया

    सोना 9050 रुपए टूटा, चांदी में 10,500 रुपए की गिरावट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 9050 रुपए टूटा, चांदी में 10,500 रुपए की गिरावट
    Gold Price Update : सोना 9050 रुपए टूटा, चांदी में 10,500 रुपए की गिरावट

    अर्श से फर्श पर पहुंची दोनों कीमती धातुएं, चार दशकों में सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया तनाव और वैश्विक बाजार के प्रभाव के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

    कमजोर घरेलू मांग और वैश्विक रुझानों के कारण यह गिरावट आई है। पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आई थी। यह चार दशकों में सोने की सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट थी। सोमवार को बाजार खुलते ही सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुएं लाल निशान पर कार्य करने लगीं। इसके बाद दिन का समय समाप्त होते होते इन दोनों के दाम काफी ज्यादा टूट गए।

    दिल्ली सर्राफा बाजार में इस तरह रहे दोनों के दाम

    सोना 9,050 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि चांदी 10,500 रुपये प्रति किलोग्राम गिरी। यह लगभग छह फीसदी की गिरावट है। अब सोने का भाव 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 10,500 रुपये की तेज गिरावट के साथ 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह 4.36 फीसदी की गिरावट दशार्ती है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बहुमूल्य धातुओं ने पिछले सप्ताह के नुकसान को आगे बढ़ाया है। सोमवार को हाजिर सोना चार महीने के निचले स्तर पर फिसल गया।

    भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,836.57 अंक या 2.46 प्रतिशत गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,974.52 अंक या 2.64 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 72,558.44 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 601.85 अंक या 2.60 प्रतिशत गिरकर 22,512.65 पर बंद हुआ।

    इन कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाइटन के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंटरग्लोब एविएशन, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक भी गिरावट दर्ज करने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल थीं।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुहागरात वाला रोमांस हुआ वायरल, ‘टेबल पे लेबल मिली’ YouTube पर मचा रहा ताबड़तोड़ धमाल
    Next Article किसानों के लिए जरूरी सूचना, नियमो में बदलाव
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अभी हल नहीं होगा विश्व का तेल संकट

      June 27, 2026

      विकास दर को प्रभावित करेगा खराब मानसून

      June 27, 2026

      इस बात पर अटका भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

      June 26, 2026

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी

      By श्वेता चौहानJune 27, 2026

      पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को…

      Tamannaah Bhatia: सहेली की शादी में तमन्ना भाटिया ने दिखाया जलवा

      June 27, 2026

      तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.