Close Menu
    What's Hot

    AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

    February 20, 2026

    विश्व कप में जिम्बाब्वे का दूसरा उलटफेर

    February 20, 2026

    किसके साथ चल रहा है Govinda का अफेयर? भतीजे Vinay Anand का बड़ा खुलासा

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

      February 20, 2026

      अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा

      February 19, 2026

      गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल

      February 19, 2026

      दिल्ली-कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एसआईआर की घोषणा

      February 19, 2026

      बीजापुर जिले में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, सीआरपीएफ महानिदेशक बोले जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा देश

      February 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर गिरे सोने के दाम
    दुनिया

    रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर गिरे सोने के दाम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर गिरे सोने के दाम
    Gold Price Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर गिरे सोने के दाम

    मंगलवार को 1700 रुपए टूटा सोना, चांदी एक हजार रुपए हुई सस्ती

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातु सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि पिछले चार दिन में सोने में छह हजार रुपए की तेजी दर्ज की गई थी। जबकि मंगलवार को इसकी कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1700 रुपए सस्ता होकर 1,35,900 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। जबकि अपने पिछले बंद से एक हजार रुपए प्रति किलो सस्ती होकर चांदी 1,98,500 रुपए रह गई।

    कीमत में गिरावट के पीछे यह कारण

    जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी के पीछे वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमजोरी और निवेशकों की मुनाफावसूली की धारणा के कारण आई। वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने की कीमत में पांच दिनों की लगातार बढ़त का सिलसिला टूट गया और यह 27.80 अमेरिकी डॉलर या 0.65 प्रतिशत गिरकर 4,277.42 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में भौतिक आभूषणों की मांग में कमी आने की उम्मीद है, जबकि निवेश की मांग मजबूत रहने का अनुमान है, यह प्रवृत्ति बाजार में प्रचलित जोखिम-विरोधी भावनाओं से प्रेरित है।

    शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट

    विदेशी निधियों की निरंतर निकासी, कमजोर रुपये और सुस्त वैश्विक बाजार रुझानों के कारण निवेशकों के विश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 533.50 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 84,679.86 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 592.75 अंक या 0.69 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 84,620.61 पर पहुंचा। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 167.20 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 25,860.10 अंक पर बंद हुआ।

    रुपए ने बनाया नया निम्न स्तर

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कोई सफलता न मिलने और अमेरिकी डॉलर की लगातार खरीदारी के कारण मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 91.01 (अस्थायी) के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स कंपनियों में एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.03 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एटर्नल, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस भी गिरावट दर्ज करने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं, टाइटन, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : दो साल बाद गिरी जेट ईंधन की मांग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइथियोपिया ने पीएम मोदी के सम्मान में तोड़ी पुरानी परंपरा
    Next Article इंटरनेट पर मचा तहलका, इस कंटेंट क्रिएटर के वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

      February 20, 2026

      एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

      February 20, 2026

      Business News Update : भारत का एआई विजन सुरक्षित और समावेशी : गाई पार्मेलिन

      February 19, 2026

      भारत मंडपम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

      February 19, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूक्लियर पावर की खोज से की एआई के आने की तुलना

      February 19, 2026

      Google CEO Sundar Pichai ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में दिया मुख्य भाषण

      February 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

      By परवेश चौहानFebruary 20, 2026

      AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन इंडिया…

      विश्व कप में जिम्बाब्वे का दूसरा उलटफेर

      February 20, 2026

      किसके साथ चल रहा है Govinda का अफेयर? भतीजे Vinay Anand का बड़ा खुलासा

      February 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.