Close Menu
    What's Hot

    इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

    April 21, 2026

    इस राज्य में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 24 अधिकारियों के किए गए तबादले

    April 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्रपुत्र घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

      April 21, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्रपुत्र घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की

      April 20, 2026

      पाकिस्तान में आज ईरान के साथ डील साइन होगी: ट्रम्प

      April 20, 2026

      अरविंद केजरीवाल शराब नीति केस से हटने से जस्टिस स्वर्णकांता का इनकार, कहा- केस छोड़ा तो संदेश जाएगा कि दबाव डालकर जज हटा सकते हैं

      April 20, 2026

      राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले लगी आग

      April 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन
    दुनिया

    AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन
    AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया संबोधित

    AI Impact Summit 2026 (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप भारत का पहला बड़े पैमाने पर एआई-आॅप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर विकसित कर रहा है, जिसे अगली पीढ़ी की एआई ट्रेनिंग और इंफरेंस की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि शुरूआती 100 मेगावाट क्षमता के निर्माण के लिए ओपनएआई के साथ साझेदारी की गई है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर एक गीगावाट तक विस्तार करने की योजना है। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप सिलिकॉन और सिस्टम से लेकर एआई-रेडी डेटा सेंटर, एप्लिकेशन और एआई एजेंट तक हर स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को तेजी से अपना रहा है। उन्होंने इसे एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा बताते हुए कहा कि इस विजन को साकार करने के लिए भारत और दुनिया भर के प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ सहयोग जरूरी होगा।

    एआई का वैश्विक एंटरप्राइज पर गहरा प्रभाव पड़ेगा

    उन्होंने कहा कि एआई का पब्लिक सर्विस डिलीवरी और वैश्विक एंटरप्राइज पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आईटी इंडस्ट्री के संदर्भ में उन्होंने इसे टेक सेक्टर के लिए सबसे बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि आईटी की असली ताकत हर एंटरप्राइज के बिजनेस, टेक्नोलॉजी लैंडस्केप और पूरे इकोसिस्टम की समझ में होती है, और एआई इस भूमिका को और मजबूत करेगा।

    एआई सभी उद्योगों में काम करती है

    टाटा चेयरमैन ने एआई को एक बुनियादी तकनीक बताते हुए कहा कि यह सभी उद्योगों में काम करती है, डेटा से सीखती है और तेजी से स्केल हो सकती है। उनके मुताबिक एआई इंटेलिजेंस का इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसका प्रभाव उतना ही गहरा होगा जितना कभी स्टीम इंजन, बिजली और इंटरनेट का रहा है।

    एआई का लक्ष्य क्या होना चाहिए

    उन्होंने जोर देकर कहा कि देश का लक्ष्य एआई को हर नागरिक तक पहुंचाने का होना चाहिए। उन्होंने भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए बताया कि बिना किसी तकनीकी पृष्ठभूमि वाली 1,500 ग्रामीण महिलाओं ने कुछ ही घंटों में एआई टूल्स सीखकर प्रोडक्ट और मार्केटिंग सामग्री तैयार कर ली। चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के तहत भारत ने एआई को एक रणनीतिक राष्ट्रीय क्षमता के रूप में आगे बढ़ाया है, जिसमें चिप्स, सिस्टम, ऊर्जा और एप्लिकेशन को साथ लेकर काम किया जा रहा है। सेमीकॉन इंडिया, इंडिया एआई मिशन और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े सुधारों को उन्होंने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    ये भी पढ़ें : AI Impact Summit 2026 : वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व कप में जिम्बाब्वे का दूसरा उलटफेर
    Next Article सिरसा वालों के लिए बड़ी खबर, बस स्टैंड होगा शहर से बाहर शिफ्ट, जाम से मिलेगी राहत लेकिन…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत को सुधारनी होगी औद्योगिक भूमि नीति : सीआईआई

      April 20, 2026

      एलपीजी किल्लत से भारतीयों ने लिया सबक

      April 20, 2026

      विपरीत हालात के बावजूद भारत का बैंकिंग सिस्टम शानदार

      April 20, 2026

      भारत स्थिर पूंजी केंद्र के रूप में उभरा : पांडे

      April 19, 2026

      दो प्रतिशत डीए वृद्धि से कर्मचारी संगठन नाखुश

      April 19, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध विराम का असर, शेयर बाजार में तेजी

      April 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

      By अंकित कुमारApril 21, 2026

      Heat Wave this Year : इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी सामान्य से ज्यादा…

      इस राज्य में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 24 अधिकारियों के किए गए तबादले

      April 21, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्रपुत्र घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की

      April 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.