गूगल सीईओ ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, एआई इम्पैक्ट समिट में कल देंगे मुख्य भाषण
Google CEO Sundar Pichai (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत के एआई क्षेत्र में बढ़ रहे प्रभाव को स्वीकार करते हुए कहा है कि भारत इस क्षेत्र में असाधारण प्रगति के लिए तैयार है। ज्ञात रहे कि गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए हैं और 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण देंगे।
पिचाई ने कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में असाधारण प्रगति के लिए तैयार है और गूगल देश के एआई परिवर्तन में साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एआई हमारे जीवन का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बदलाव है, जो स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर डायग्नोस्टिक्स से लेकर किसानों को रियल-टाइम अलर्ट देने जैसे बड़े स्तर की चुनौतियों को हल करने में सक्षम है।
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले पिचाई
दिल्ली पहुंचने के बाद पिचाई ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें इस ऐतिहासिक और भव्य समिट के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। भारत पहुंचने पर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारत पहुंचने पर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
पीएम मोदी ने मुलाकात पर यह प्रतिक्रिया दी
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सुंदर पिचाई से मिलकर बेहद खुशी हुई। हमने एआई के क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ गूगल कैसे काम कर सकता है, इस बारे में चर्चा की।
पिचाई ने भारत की विविधता, बहुभाषी पारिस्थितिकी और मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नवाचार के लिए मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह वैश्विक स्तर पर एआई के लोकतांत्रिक उपयोग का एक मॉडल बन सकता है। उन्होंने जोर दिया कि एआई का विकास भरोसे, सुरक्षा और समावेशिता को प्राथमिकता देते हुए होना चाहिए, ताकि तकनीक स्थानीय भाषाओं और संदर्भों में लोगों तक वास्तविक लाभ पहुंचा सके।
ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal : भारत पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का आयात करेगा : गोयल

