Close Menu
    What's Hot

    होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान

    May 17, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    May 17, 2026

    सरकार ने चांदी आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान

      May 17, 2026

      West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश

      May 17, 2026

      राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

      May 17, 2026

      पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ये आपदाओं का दशक, पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही दुनिया

      May 17, 2026

      ममता बनर्जी की कार्यकर्ताओं से पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की अपील, कहा- जरूरत पड़ी तो मैं खुद दफ्तर पेंट करूंगी, जो टीएमसी छोड़कर जाना चाहता है जाए

      May 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»टी20 विश्व कप में भारत का विजय अभियान जारी
    खेल

    टी20 विश्व कप में भारत का विजय अभियान जारी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup 2026 Live : टी20 विश्व कप में भारत का विजय अभियान जारी
    T20 World Cup 2026 Live : टी20 विश्व कप में भारत का विजय अभियान जारी

    अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया

    T20 World Cup 2026 Live (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी20 विश्व कप में अपने जीत के रिकॉर्ड को सुधारते हुए भारतीय टीम ने लगातार 12वें मैच में जीत दर्ज करते हुए अपने विजयी अभियान जारी रखा। गत रात्रि खेले गए अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 17 रन से हरा दिया। हालांकि टीम ने जीत के साथ अपने कदम सुरपर आठ की तरफ बढ़ाए लेकिन भारतीय टीम के लिए यह मैच उतना लाभदायक साबित नहीं हो सका।

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लगातार तीसरे मैच में अपना विकेट बिना रन बनाए गवा दिया। इसके अतिरिक्त ईशान किशन, कप्तान सूर्य कुमार यादव भी बड़ी और तेज पारी नहीं खेल पाए जिससे टीम की बल्लेबाजी साधारण नजर आई। केवल शिवम दुबे ही नीदरलैंड के गेंदबाजों का अच्छी तरह से सामना कर सके।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 193 रन

    टी20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

    भारत ने छोड़े कई कैच

    भारतीय टीम भले ही मैच जीतने में सफल रही, लेकिन उसकी फील्डिंग एक बार फिर खराब रही। भारत के लिए नीदरलैंड के खिलाफ मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने कैच छोड़े। शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने नीदरलैंड को हराया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे नीदरलैंड ने धीमी शुरूआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 36 रन बनाए। टीम ने मैक्स ओडौउड (20) का विकेट गंवाया जिन्हें वरुण चक्रवर्ती ने छठे ओवर में बोल्ड किया।

    सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट (24) ने पांड्या का स्वागत एक्सट्रा कवर पर चौके के साथ किया लेकिन इसी ओवर में डीप मिडविकेट बाउंड्री पर वॉशिंगटन सुंदर को कैच दे बैठे। कॉलिन एकरमैन (23) ने भी पैंड्या पर छक्का मारा जबकि बास डि लीडे ने भी इस तेज गेंदबाज पर चौका जड़ा। नीदरलैंड की ओर से बास डि लीडे ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। नोह क्रोस (12 गेंद में नाबाद 25 रन) तथा जैक लियोन कैशे (16 गेंद में 26 रन) ने सातवें विकेट के लिए 23 गेंद में 47 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत की ओर से वरुण ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।

    Previous articleWeather Update Today : परिवर्तनशील रहेगा उत्तर भारत का मौसम

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवॉशरूम में चोरी से बना वीडियो, कन्नड़ एक्ट्रेस ने ब्लैकमेलिंग का लगाया सनसनीखेज आरोप
    Next Article हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, इन अभ्यर्थियों कों मिली बड़ी राहत, हिम्मत सिंह ने दी नई जानकारी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      शानदार जीत के साथ गुजरात टाइटंस नंबर दो पर पहुंची

      May 10, 2026

      डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन नहीं खेल पाएंगी ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट, डब्ल्यूएफआई ने लगाया बैन

      May 9, 2026

      पावरप्ले में चेन्नई के 2 बैटर्स पवेलियन लौटे

      May 2, 2026

      विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

      May 2, 2026

      राजस्थान ने दिल्ली को 226 रन का टारगेट दिया

      May 1, 2026

      दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से दी मात

      May 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा ईरान

      By अंकित कुमारMay 17, 2026

      Iran Hormuz Traffic System: होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा…

      हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

      May 17, 2026

      सरकार ने चांदी आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला

      May 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.