Close Menu
    What's Hot

    अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

    March 7, 2026

    महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»लोगों की लापरवाही के सामने सरकार बेबस
    दिल्ली

    लोगों की लापरवाही के सामने सरकार बेबस

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Pollution : लोगों की लापरवाही के सामने सरकार बेबस
    Delhi Pollution : लोगों की लापरवाही के सामने सरकार बेबस

    नहीं सुधर रहे प्रदूषण के हालात, एक्यूआई लगातार गंभीर श्रेणी में बरकरार

    Delhi Pollution (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पिछले दो माह से अधिक समय से राजधानी दिल्ली गैस चैंबर बनी हुई है। एक्यूआई लगातार चार सौ के आसपास है और लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिन से पड़ रहे कोहरे ने लोगों की समस्या और भी ज्यादा बढ़ा दी है। ठंड और कोहरे के चलते दिल्ली और आसपास के क्षेत्र के वायुमंडल में जहरीली गैस और धुंए की एक मोटी परत बन चुकी है जो लोगों को परेशान कर रही है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इससे राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही।

    प्रदूषण के लिए दिल्ली वासी जिम्मेदार

    दिल्ली में लगातार गंभीर होते वायु प्रदूषण के आंकड़ो के लिए बाहरी नहीं बल्कि दिल्ली के लोग ही जिम्मेदार हैं। सरकार द्वारा प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे सभी प्रयास विफल होते दिखाई दे रहे हैं। कारण है लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही। दिल्ली में ग्रैप चार लागू है लेकिन लोग इसके नियम तोड़ रहे हैं। जगह-जगह लोग कूड़े में आग लगा रहे हैं। कोयला और लकड़ी जला रहे हैं वाहनों का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं। हर रोज प्रदूषण विभाग को हजारों ऐसी कॉल आ रही हैं जिसमें लोग सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ें में आग लगी होने की जानकारी होती है। यही कारण है कि दिल्ली की बिगड़ती हवा के पीछे खुद दिल्लीवासियों की रोजमर्रा की कुछ आदतें भी बड़ी वजह हैं।

    दिल्ली की सड़कों पर निजी वाहनों की भरमार

    राजधानी में मेट्रो और बसें जैसे अच्छे सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हैं, लेकिन ज्यादातर लोग अपनी कारों में अकेले सफर करना पसंद करते हैं। इससे ट्रैफिक बढ़ता है और वाहनों से निकलने वाला धुआं हवा को जहरीला बनाता है। ब्लूक्राफ्ट और सीएसई समेत कई अन्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में करीब एक करोड़ से ज्यादा वाहन हैं और इनसे निकलने वाला प्रदूषण पीएम2.5 के 15-25 फीसदी हिस्से के लिए जिम्मेदार है। लोग कहते हैं कि बस स्टॉप या मेट्रो स्टेशन तक पैदल जाना गंदा लगता है, लेकिन यही आदत प्रदूषण का चक्र चलाती रहती है। अगर ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करें, तो उत्सर्जन कम हो सकता है।

    खुले में कचरा जलाना, गरीब बस्तियों की मजबूरी

    शहर की गरीब बस्तियों और गांवों में लोग कचरा, पत्तियां या लकड़ी खुले में जला देते हैं, क्योंकि उनके पास बेहतर विकल्प नहीं होते। यह आदत पीएम2.5 के स्तर को तेजी से बढ़ाती है। इसके अलावा, आईआईटी कानपुर की एक स्टडी से पता चलता है कि सर्दियों में रात के समय 70 फीसदी महीन कण इसी जलाने से बनते हैं। वहीं, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट कहती है कि दिल्ली में 41 फीसदी घरों में लकड़ी या गोबर जैसे ईंधन इस्तेमाल होते हैं, जो धुआं फैलाते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही किरकिरी

    देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण को लेकर पूरी दुनिया में सुर्खियों में है। इसे विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार किया जा चुका है। इतना ही नहीं कनाडा, ब्रिटेन सहित कई देश अपने नागरिकों को दिल्ली आने-जाने से बचने की सलाह दे चुके हैं।

    ये भी पढ़ें : Weather Update Today : पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकार्बी आंगलोंग के लोगों का डर
    Next Article पहले दिन ‘धुरंधर’ के आगे नहीं चला ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का सिक्का
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

      March 7, 2026

      मोदी, शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा: केजरीवाल

      February 27, 2026

      दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी

      February 27, 2026

      दिल्ली पुलिस ने हिमाचल के रोहड़ू से गिरफ्तार किए तीन आरोपी

      February 26, 2026

      दिल्ली में मामी-भांजे की दोस्ती का खूनी अंत

      February 22, 2026

      Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट

      February 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

      By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

      Salman Khan Upcoming Film: अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म! साउथ के इस…

      महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.