Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं Eesha Rebba? एक FIR ने हिला दिया सोशल मीडिया, बदसलूकी पर एक्ट्रेस का कड़ा कदम

    February 6, 2026

    केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

    February 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत की तैयारी, सरकार इस पॉलिसी में करेगी बदलाव!
    हरियाणा

    हरियाणा की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत की तैयारी, सरकार इस पॉलिसी में करेगी बदलाव!

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा की महिला शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार की जिला कैडर अध्यापकों की कैडर चेंज पॉलिसी एक बार फिर चर्चा में है और इस बार इसके पीछे वजह है महिला शिक्षकों को वर्षों से झेलनी पड़ रही परेशानी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 दिसंबर 2025 को अधिसूचित यह पॉलिसी शिक्षकों को स्वैच्छिक आधार पर जिला बदलने का अवसर देने के उद्देश्य से लागू की गई थी, लेकिन इसकी एक शर्त ने हजारों शिक्षकों, खासकर महिला अध्यापिकाओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं।

    पॉलिसी में यह प्रावधान किया गया था कि जिन जिलों में शिक्षकों की उपलब्धता रेशनलाइजेशन आवश्यकता के 95 प्रतिशत से कम है, वहां से किसी भी शिक्षक को दूसरे जिले में स्थानांतरण की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी शर्त के चलते यमुनानगर, पलवल, अंबाला और सिरसा जैसे जिलों में कार्यरत कई शिक्षक, विशेष रूप से 2017 बैच की महिला अध्यापिकाएं, अपने गृह जिले या घर के नजदीकी स्थान पर तैनाती से वंचित रह गई थीं।

    महिला शिक्षकों का कहना था कि पारिवारिक जिम्मेदारियों, बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक परिस्थितियों के चलते उनके लिए दूर-दराज के जिलों में सेवा देना बेहद कठिन हो गया है। लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष मांग उठाई जा रही थी कि कैडर चेंज पॉलिसी में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए।

    अब मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने महिला शिक्षकों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पॉलिसी में संशोधन का मन बनाया है। सरकार 95 प्रतिशत रेशनलाइजेशन वाली शर्त में ढील देने के प्रस्ताव पर काम कर रही है, ताकि महिला शिक्षकों को घर के समीप तैनाती का अवसर मिल सके।


    Photo 1770217848667

    सूत्रों के मुताबिक इस संशोधन से जुड़ा प्रस्ताव जल्द ही राज्य कैबिनेट में भेजा जाएगा। यदि कैबिनेट से मंजूरी मिल जाती है तो हजारों महिला शिक्षकों के लिए स्थानांतरण का रास्ता साफ हो जाएगा और उन्हें लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सकेगी। शिक्षा विभाग के स्तर पर भी इसे एक सकारात्मक और संवेदनशील सुधार के रूप में देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउर्मिला मातोंडकर पर दिल हार बैठा था ये डायरेक्टर
    Next Article लोकसभा में विपक्षी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी की खाली कुर्सी घेरी, स्पीच भी टली
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

    February 6, 2026

    हरियाणा में दिव्यांग कर्मचारियों को 58 की उम्र में रिटायरमेंट पर भड़के अभय चौटाला, भाजपा सरकार से तुरंत वापसी की मांग

    February 6, 2026

    हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?

    February 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    February 6, 2026

    हरियाणा में इन कर्मचारियों की 18 साल बाद जागी क़िस्मत, सीएम सैनी किया बड़ा ऐलान

    February 6, 2026

    हरियाणा में तांत्रिक विद्या के नाम पर कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड

    February 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कौन हैं Eesha Rebba? एक FIR ने हिला दिया सोशल मीडिया, बदसलूकी पर एक्ट्रेस का कड़ा कदम

    By श्वेता चौहानFebruary 6, 2026

    कौन हैं Eesha Rebba? एक FIR ने हिला दिया सोशल मीडिया, बदसलूकी पर एक्ट्रेस का…

    केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

    February 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

    February 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.