Close Menu
    What's Hot

    अफगानिस्तान के सामने भारत ने बनाया रनों का पहाड़

    June 7, 2026

    5 अगस्त तक चलेगा राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरा-भरा सिरसा 2.0 का शुभारंभ 23 जुलाई से

    June 7, 2026

    देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में तांत्रिक विद्या के नाम पर कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड
    हरियाणा

    हरियाणा में तांत्रिक विद्या के नाम पर कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने एक कॉलोनाइजर को तंत्र विद्या के जरिए अपने वश में लेकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में एफआईआर रद्द कराने के बदले ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला इंस्पेक्टर पर हर महीने एक लाख रुपए की मांग करने का भी आरोप है।

    मामले में जींद निवासी एक महिला ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर फतेहाबाद में तैनात इंस्पेक्टर रचना देवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कोर्ट में चालान पेश करने की मांग की थी। शिकायत की जांच के बाद हरियाणा पुलिस ने रचना देवी को सस्पेंड कर दिया है। वह फिलहाल फतेहाबाद की समन ब्रांच में कार्यरत थीं।

    शिकायत के अनुसार, पीड़िता के पति कॉलोनाइजर हैं और वर्ष 2022 में उनके खिलाफ जमीन से जुड़े एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसकी जांच अधिकारी रचना देवी थीं। आरोप है कि इसी दौरान इंस्पेक्टर ने जांच का दबाव बनाकर एफआईआर रद्द कराने के बदले नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में रेप केस में फंसाने की धमकी देकर आर्थिक शोषण शुरू कर दिया।

    दैनिक भास्कर के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने तांत्रिकों की मदद से उनके पति को अपने नियंत्रण में रखा, परिवार से दूरी बनवाई और हर महीने एक लाख रुपए की मांग करने लगी। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आरोपी इंस्पेक्टर पति को सिरसा, शिमला और कसौली जैसे स्थानों पर ले जाती थी, जहां होटलों में खुद को पत्नी बताकर ठहरती थी। आरोप है कि उसने क्रेडिट कार्ड के जरिए सोने के गहने और महंगे सामान भी खरीदे।


    Photo 1770344511923

    मामले की जांच कर रहे DSP सुमित कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर रचना देवी के वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले पीड़ित व्यक्ति के वॉयस सैंपल भी लिए जा चुके हैं। फिलहाल रचना देवी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर हैं।

    शिकायतकर्ता महिला ने DGP को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित कर रही है और गवाहों को धमका रही है। महिला का कहना है कि डिजिटल सबूत मौजूद होने के बावजूद अब तक कोर्ट में चालान पेश नहीं किया गया है। लगातार मानसिक और सामाजिक दबाव के चलते परिवार गंभीर संकट से गुजर रहा है।
    इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है। विभागीय स्तर पर मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगत से राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व समागमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
    Next Article Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    5 अगस्त तक चलेगा राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरा-भरा सिरसा 2.0 का शुभारंभ 23 जुलाई से

    June 7, 2026

    Energy Minister Anil Vij Plants a Sapling at Government College on World Environment Day

    June 7, 2026

    सिवानी में 17 जून के ‘खादी रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियां शुरु

    June 7, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026

    जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अफगानिस्तान के सामने भारत ने बनाया रनों का पहाड़

    By परवेश चौहानJune 7, 2026

    IND vs AFG Ist Test Day 2 Live : अफगानिस्तान के सामने भारत ने बनाया…

    5 अगस्त तक चलेगा राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरा-भरा सिरसा 2.0 का शुभारंभ 23 जुलाई से

    June 7, 2026

    देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

    June 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.