Close Menu
    What's Hot

    पत्तियों पर काला धब्बा, सूख रहा पौधा…लौकी के पीछे पड़ा एन्थ्रेक्नोज, ये कैसा रोग?

    September 8, 2026

    हाई कमीशन से…आशीष नेहरा को सता रहा तलाक का डर! गौतम गंभीर की जगह नहीं बनेंगे टीम इंडिया का मुख्य कोच | Sports

    September 8, 2026

    PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में आज उमस करेगी परेशान ! पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में हल्की बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 8, 2026

      Farmers Protest Ends: 7 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, सरकार से मिला लिखित आश्वासन, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर से वापसी शुरू | National

      September 7, 2026

      Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

      September 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में पब्लिक हेल्थ के XEN सस्पेंड, सरकार ने जारी किया आदेश; पंचकूला मुख्यालय अटैच
    हरियाणा

    हरियाणा में पब्लिक हेल्थ के XEN सस्पेंड, सरकार ने जारी किया आदेश; पंचकूला मुख्यालय अटैच

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद जिले में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) बलविंद्र नैन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, हरियाणा सरकार के कमिश्नर कार्यालय की ओर से बुधवार को आधिकारिक पत्र जारी किया गया। आदेश के अनुसार सस्पेंशन अवधि के दौरान बलविंद्र नैन का मुख्यालय पंचकूला निर्धारित किया गया है और उन्हें वहीं अटैच किया गया है।

    सरकारी आदेश के मुताबिक बलविंद्र नैन वर्तमान में फतेहाबाद में पब्लिक हेल्थ विभाग में XEN के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनके पास सिरसा जिले का अतिरिक्त कार्यभार भी था। सस्पेंशन के बाद उन्हें सभी प्रशासनिक और फील्ड जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

    सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक कथित फोन कॉल विवाद के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय की ओर से किसी मामले को लेकर बलविंद्र नैन को फोन किया गया था। इस दौरान एक्सईएन द्वारा रात के समय फोन करने को लेकर टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद विभागीय स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सस्पेंशन की कार्रवाई अमल में लाई गई। हालांकि इस मामले में बलविंद्र नैन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बलविंद्र नैन सिरसा में ड्यूटी पर मौजूद थे, जहां वे अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। इसी दौरान मंत्री कृष्ण बेदी भी सिरसा दौरे पर थे। सिरसा में लंबे समय से पब्लिक हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच असंतोष की स्थिति बनी हुई है। नगर परिषद चेयरमैन और पार्षदों ने भी मंत्री के समक्ष विभागीय समस्याओं और अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मंत्री कार्यालय की ओर से एक्सईएन से संपर्क किया गया था।

    बलविंद्र नैन की इससे पहले हिसार में भी पोस्टिंग रह चुकी है। अगस्त 2025 में उन्हें सिरसा जिले का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया था, जहां वे सप्ताह में दो से तीन दिन कार्यभार संभालते थे, जबकि उनका मूल पदस्थापन फतेहाबाद में था।


    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, इन अभ्यर्थियों कों मिली बड़ी राहत, हिम्मत सिंह ने दी नई जानकारी

    यह पहली बार नहीं है जब बलविंद्र नैन विवादों में आए हैं। करीब तीन माह पहले फतेहाबाद के उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के साथ उनकी बहस भी चर्चा का विषय बनी थी। तीन नवंबर 2025 को डीसी डॉ. विवेक भारती चिल्ली झील के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, लेकिन उस समय पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। करीब दस मिनट की देरी से पहुंचने पर डीसी ने एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई थी और विभागीय कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी।

    प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि विभागीय अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। सस्पेंशन के दौरान विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच भी की जा सकती है। इस कार्रवाई को प्रशासनिक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक सतर्क रहने का संदेश गया है।

    हरियाणा में पब्लिक हेल्थ विभाग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सीवरेज और स्वच्छता व्यवस्था के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में इस स्तर के अधिकारी पर हुई कार्रवाई को विभागीय कार्यप्रणाली और जवाबदेही के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला वालों को राहत, 6 लेन…
    Next Article गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पत्तियों पर काला धब्बा, सूख रहा पौधा…लौकी के पीछे पड़ा एन्थ्रेक्नोज, ये कैसा रोग?

    September 8, 2026

    हरियाणा के रोहतक में सनसनीखेज वारदात, NH-9 पर झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश, इलाके में हड़कंप

    September 8, 2026

    दिल्ली PG हादसे के बाद भी नहीं जागा सिस्टम? 9 करोड़ की नई बिल्डिंग के बावजूद जर्जर छत के नीचे फरीदाबाद ITI के छात्र

    September 8, 2026

    कैथल में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और 2 रौंद बरामद

    September 8, 2026

    Baghpat Accident: ईपीई पर भीषण हादसा, पिकअप और कैंटर की टक्कर में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

    September 8, 2026

    urad dal kachori | dal kachori | dal kachori recipe | बरसात के मौसम में घर पर ऐसे तैयार करें स्पेशल ‘दाल कचौड़ी’, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पत्तियों पर काला धब्बा, सूख रहा पौधा…लौकी के पीछे पड़ा एन्थ्रेक्नोज, ये कैसा रोग?

    By प्रमोद रिसालियाSeptember 8, 2026

    बारिश के मौसम में कद्दूवर्गीय सब्जियों में फफूंदजनित रोग तेजी से फैलते हैं. एन्थ्रेक्नोज भी…

    हाई कमीशन से…आशीष नेहरा को सता रहा तलाक का डर! गौतम गंभीर की जगह नहीं बनेंगे टीम इंडिया का मुख्य कोच | Sports

    September 8, 2026

    PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

    September 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.