Close Menu
    What's Hot

    डॉक्टर ने कहा- ‘मां नहीं बन सकती’, टूट गई थीं मधुबाला; किशोर कुमार बोले- ‘मैंने प्यार नहीं किया’

    February 14, 2026

    देश के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे : गोयल

    February 14, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

      February 13, 2026

      संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

      February 13, 2026

      राष्ट्रीय स्तर पर कृषि जिनसों के उत्पादन-खपत का सर्वे कराए केंद्र सरकार: हरचंद सिंह बरसट

      February 13, 2026

      CM Yogi Adityanath: जो वंदे मातरम नहीं गाए, उसे कान पकड़कर बाहर करो: सीएम योगी

      February 13, 2026

      भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग आसान नहीं

      February 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»देश के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे : गोयल
    दुनिया

    देश के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे : गोयल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : देश के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे : गोयल
    Business News Hindi : देश के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे : गोयल

    कहा, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय समझौते में न तो कृषि और न ही ऊर्जा क्षेत्र की अनदेखी की

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच होने जा रहे द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बोलते हुए भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह स्पष्ट किया है कि इस समझौते में देश के किसी भी वर्ग के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा और उसपर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने देश की विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया कि वे गलत जानकारी जनता के सामने पेश कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच 45 लाख करोड़ रुपए की व्यापारिक डील ऐतिहासिक है। जहां एक ओर विपक्ष इस समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बता रहा है, वहीं सरकार ने दो टूक कहा है कि न तो कृषि क्षेत्र के हितों से समझौता किया गया है और न ही देश की ऊर्जा सुरक्षा पर कोई आंच आने दी जाएगी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बाद विदेश मंत्रालय और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलग-अलग बयानों में सरकार की स्थिति साफ की है। वैश्विक अनिश्चितताओं और बदलती अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता के बीच, मंत्रालय ने कहा है कि 140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    अपनी जरुरतों के लिए भारत एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा

    एमईए ने अपने बयान में कहा, “बाजार की वस्तुनिष्ठ स्थितियों और विकसित होती अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता को ध्यान में रखते हुए हमारे ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना हमारी रणनीति के मूल में है”। इसका सीधा अर्थ है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा और जहां भी देशहित में बेहतर विकल्प मिलेगा, वहां से ऊर्जा संसाधन खरीदेगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा व्यापार के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।

    किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षित

    शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विपक्ष के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समझौते के तहत भारतीय किसानों के हितों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा गया है। चौहान का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि व्यापार वार्ता में अक्सर अमेरिका की ओर से डेयरी और अनाज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बाजार पहुंच की मांग की जाती रही है। कृषि मंत्री के बयान से यह संकेत मिलता है कि भारत ने अपनी ‘रेड लाइन्स’ नहीं लांघी हैं। सरकार का यह स्पष्टीकरण उन चिंताओं को दूर करने की कोशिश है कि अमेरिकी कृषि उत्पादों की डंपिंग से भारतीय किसानों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।

    ये भी पढ़ें : Foreign Exchange Reserves : रिकॉर्ड स्तर पर जाकर गिरा विदेशी मुद्रा भंडार

    Previous articleIndia-US Trade Deal : किसान हित पूरी तरह से सुरक्षित : चौहान

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर
    Next Article डॉक्टर ने कहा- ‘मां नहीं बन सकती’, टूट गई थीं मधुबाला; किशोर कुमार बोले- ‘मैंने प्यार नहीं किया’
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारतीय अर्थव्यवस्था दुर्लभ संतुलन पर खड़ी

      February 13, 2026

      शेयर बाजार ने लगाया गोता, लाल निशान पर बंद

      February 13, 2026

      भारतीय निर्यातकों के पास अमेरिकी बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने का अवसर

      February 13, 2026

      सोने में गिरावट, चांदी की कीमतों में नहीं बदलाव

      February 13, 2026

      विश्व को व्यापार की नई राह दिखाएगा भारत-ईयू एफटीए

      February 12, 2026

      सोने और चांदी की कीमतों में दोबारा तेजी

      February 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डॉक्टर ने कहा- ‘मां नहीं बन सकती’, टूट गई थीं मधुबाला; किशोर कुमार बोले- ‘मैंने प्यार नहीं किया’

      By श्वेता चौहानFebruary 14, 2026

      Madhubala Tragic Life Story: डॉक्टर ने कहा- ‘मां नहीं बन सकती’, टूट गई थीं मधुबाला;…

      देश के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे : गोयल

      February 14, 2026

      केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

      February 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.