Gurugram Flat News: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-65 के मशहूर ट्रंप टावर्स में करोड़ों रुपये खर्च करके आशियाना खरीदने वाले एक खरीदार को ऐसी फजीहत झेलनी पड़ी कि सोशल मीडिया पर उसका दर्द छलक उठा. द इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एविएशन बिजनेस चलाने वाले 42 वर्षीय वरुण सुहाग ने इस लग्जरी प्रोजेक्ट के टॉवर सी में साल 2018 में 6.68 करोड़ रुपये देकर फ्लैट बुक किया था और मध्य 2025 में इसका पूरा भुगतान कर दिया था. लेकिन जब वे अक्टूबर 2026 में अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुए थे. उन्होंने उन्हें जो अनुभव मिला, उसने बिल्डर M3M और मेंटेनेंस प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी.
I the owner of Apartment number 36C, Trump Towers Delhi NCR, Sector 65, Gurugram have been put under house arrest by the builder M3M and management, Mr. Pankaj Bansal. https://t.co/uOntihr8Cw

