Close Menu
    What's Hot

    मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

    August 23, 2026

    हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

    August 23, 2026

    सोने की कीमत में आया बड़ा उछाल? जानें 24 कैरेट का ताजा भाव, चांदी का भी पढ़ें दाम

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

      August 23, 2026

      मुंबई में बड़ा हादसा, 22 फुट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत

      August 23, 2026

      घर में मृत मिलीं रक्षा मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी, परिजनों ने लगाया जान से मारने का आरोप

      August 23, 2026

      बैंगन का भरता बना काल! 3 बहनों की संदिग्ध मौत, 9 महीने की बच्ची भी शामिल, कब्र से निकाले जाएंगे शव | National

      August 23, 2026

      ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, ठेकेदार हिरासत में | National

      August 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, August 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई
    हरियाणा

    हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    HTET 2025 Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के कुल 1 लाख 92 हजार 220 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धपूड़ ने बताया कि तीनों लेवल का कुल परीक्षा परिणाम 16.57 प्रतिशत रहा है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया छूट गई है, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा।

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से HTET 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धपूड़ ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर, अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित इस परीक्षा में तीन स्तरों पर अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेवल-1 PRT, लेवल-2 TGT और लेवल-3 PGT के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 1 लाख 92 हजार 220 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें लेवल-1 PRT में 31 हजार 402, लेवल-2 TGT में 99 हजार 896 और लेवल-3 PGT में 60 हजार 922 परीक्षार्थी शामिल रहे।

    बोर्ड चेयरमैन के मुताबिक, परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को 10, 11 और 12 अगस्त को बायोमैट्रिक्स के लिए बुलाया गया था। कुल 31 हजार 847 क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक्स के लिए बुलाया गया, जिनमें से 30 हजार 883 अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया पूरी की, जबकि 964 अभ्यर्थी बायोमैट्रिक्स के लिए उपस्थित नहीं हो सके। अब बोर्ड इन 964 अभ्यर्थियों को एक और मौका देने जा रहा है। इसके लिए नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इस बार बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया अलग-अलग जिला मुख्यालयों की बजाय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कैंपस में आयोजित की जाएगी।

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धपूड़ ने बताया कि तीनों लेवल का कुल परीक्षा परिणाम 16.57 प्रतिशत रहा है। जिन 964 क्वालिफाइड अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया रह गई है, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। लेवल के हिसाब से बायोमैट्रिक्स से वंचित अभ्यर्थियों की बात करें तो लेवल-1 में 103, लेवल-2 में 596 और लेवल-3 में 265 अभ्यर्थी बायोमैट्रिक्स नहीं करवा पाए हैं। वहीं, परीक्षा में आए सवालों को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों और दावों पर भी बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी की जा रही है। चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि कुछ सवालों में समस्या पाए जाने पर सभी परीक्षार्थियों को समान रूप से अंक दिए गए हैं।


    kuru 2026 08 d4eaadf7f197a553efdf50da03f231e8 1200x675

    घोषित परिणाम तीनों स्तरों का कुल 16.57 प्रतिशत

    बोर्ड के पास अभ्यर्थियों की ओर से ई-मेल, हार्ड कॉपी और अन्य माध्यमों से आपत्तियां पहुंची हैं। इनकी अभी जांच की जा रही है। चेयरमैन के मुताबिक, आपत्तियों की स्क्रूटनी पूरी होने के बाद इस संबंध में अंतिम जानकारी दी जाएगी। फिलहाल HTET 2025 का घोषित परिणाम तीनों स्तरों का कुल 16.57 प्रतिशत है, जबकि आपत्तियों और दावों से जुड़े मामलों पर बोर्ड की प्रक्रिया अभी जारी है। बोर्ड जल्द ही इस संबंध में आगे की स्थिति स्पष्ट करेगा।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोने की कीमत में आया बड़ा उछाल? जानें 24 कैरेट का ताजा भाव, चांदी का भी पढ़ें दाम
    Next Article मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    sugar price | sugar price increase reason | chini ka rate | रक्षाबंधन पर इस बार मिठाई पड़ेगी महंगी, कारोबारियों ने बताई असल वजह, बोले

    August 23, 2026

    करनाल में मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी के मुकुट और नकदी बरामद

    August 23, 2026

    मिरर वर्क से लेकर मोतियों की चमक तक, राखी कलेक्शन में छाए ये फैंसी सूट

    August 23, 2026

    हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पिता को फोन कर युवक ने सुनाया अपना दर्द और फिर…

    August 23, 2026

    सुबह-सुबह झमाझम बारिश से संडे बना फन डे, दिल्‍लीवालों की आई मौज

    August 23, 2026

    हरियाणा CM का भगवंत मान सरकार पर वार, कहा-महिलाओं और युवाओं से किए वादों का क्या हुआ?

    August 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

    By अंकित कुमारAugust 23, 2026

    Lutyens Bungalow Maintenance Cost: एडविन लुटियंस ने लुटियंस बंगला जोन को अपना नाम तो दिया,…

    हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

    August 23, 2026

    सोने की कीमत में आया बड़ा उछाल? जानें 24 कैरेट का ताजा भाव, चांदी का भी पढ़ें दाम

    August 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.