Close Menu
    What's Hot

    ‘क्या मैं आत्महत्या कर लूं?’ ट्रोलिंग से टूटीं डिंपल चौधरी, छलका दर्द

    June 22, 2026

    गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

    June 22, 2026

    हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब नर्सरी से उच्च क्वालिटी के मिलेंगे पौधे, खराब निकलने पर मिलेगा दोगुना मुआवजा

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

      June 22, 2026

      उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

      June 22, 2026

      डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

      June 22, 2026

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026

      भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस कमेटियों का विस्तार, 4 कमेटियों में 51 नए नेताओं को किया गया शामिल, देखें लिस्ट
    Breaking News

    Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस कमेटियों का विस्तार, 4 कमेटियों में 51 नए नेताओं को किया गया शामिल, देखें लिस्ट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Haryana Congress

    चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस हाईकमान की तरफ से हरियाणा में गठित की गई कमेटियों का विस्तार किया गया है। 4 कमेटियों में 51 नए नेताओं को बतौर सदस्य शामिल किया है।

    प्रदेश इलेक्शन कमेटी, राजनीतिक मामलों की कमेटी, अनुशासन समिति और चुनाव घोषणापत्र कमेटी में पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा समर्थित नेताओं का दबदबा था। शुक्रवार को जारी हुई दूसरी लिस्ट में SRK यानी कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व किरण चौधरी समर्थित नेताओं को भी अब इन कमेटियों में शामिल किया गया है।   

    बताया जा रहा है कि यह लिस्ट कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी की गई है। 

    इस लिस्ट में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान अध्यक्षा में बनी इलेक्शन कमेटी में 12 और नेताओं को बतौर सदस्य शामिल किया है। पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, अत्तर सिंह सैनी, डॉ. अजय चौधरी, हरिओम कौशिक, राकेश तंवर, परमवीर टोहाना, आनंद सिंह दांगी, धर्मबीर कोलेखां, रघुबीर भारद्वाज व रमेश सैनी को सदस्य बनाया है।

    इस लिस्ट में शामिल पूर्व CPS शारदा राठौर, आनंद सिंह दांगी सहित कई ऐसे नाम भी हैं, जिनकी गिनती भी पूर्व सीएम हुड्‌डा समर्थकों में होती है। इस कमेटी में सैलजा, सुरजेवाला व किरण पहले से हैं। इसी तरह से प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया की चेयरमैनी में बनी राजनीतिक मामलों की समिति में 21 नए सदस्य शामिल किए हैं। 

    जबकि कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी इस कमेटी में भी पहले से शामिल है। नए नामों में चंद्रमोहन बिश्नोई, अकरम खान, शैली चौधरी, अत्तर सिंह सैनी, डॉ. अजय चौधरी, शमेशर सिंह गोगी, परमवीर टोहाना, आनंद सिंह दांगी, अनिरुद्ध चौधरी, सतेंद्र मोर, नाहर सिंह संधू, अनंत दहिया, जगदीश मंडोलीवाला, स. अमन चीमा, अनिल सैनी एडवोकेट, कंवरदीप सैनी, बलजीत कौशिक, पंकज पुनिया, कुलबीर सोहल, सुभाष बतरा व अनिल सैनी को भी राजनीतिक मामलों की कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

    वहीं झज्जर से विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल की अध्यक्षता में बनाई गई चुनावी घोषणा-पत्र कमेटी में कांग्रेस ने 17 नए नेताओं को जगह दी है। 

    बलवान दौलतपुरिया, रेणु बाला, रोहित जैन, निशा जोगेंद्र नाल, ओमवीर पंवार, अशोक मलिक, नरेश ढांडा, इब्राहिम इंजीनियर, मास्टर रिषीपाल, दिलबाग ढांडा, सतबीर जांगड़ा, सलिका खुराना, पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, राजेंद्र सूरा, एडवोकेट चंद्र प्रकाश, प्रो. कृष्ण चंद व करमजीत कौर को सदस्य बनाया है। पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गुप्ता को बतौर सदस्य शामिल किया है।

    source https://www.nayaharyana.com/2024/02/congress-geared-up-for-elections-released-list-made-51-new-members-4-committees-nh.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHSSC Group C Recruitment: ग्रुप सी की 20 हजार पदों पर भर्ती पर हरियाणा सरकार और आयोग से हाईकोर्ट से मांगा जवाब, अटक सकती है भर्ती
    Next Article 11 February 2024 Weather Update: जानें कैसा रहेगा आज पूरे भारत का मौसम, गर्मी के लिए हो जाइये तैयार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

    June 22, 2026

    उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

    June 22, 2026

    डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

    June 22, 2026

    पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

    June 22, 2026

    भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

    June 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

    June 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ‘क्या मैं आत्महत्या कर लूं?’ ट्रोलिंग से टूटीं डिंपल चौधरी, छलका दर्द

    By श्वेता चौहानJune 22, 2026

    Dimple Chaudhary Controversy: हरियाणवी डांसर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी डिंपल चौधरी ने हाल ही में…

    गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

    June 22, 2026

    हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब नर्सरी से उच्च क्वालिटी के मिलेंगे पौधे, खराब निकलने पर मिलेगा दोगुना मुआवजा

    June 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.