Close Menu
    What's Hot

    आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

    January 14, 2026

    हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर, बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़ में 4 दिन बंद हुए स्कूल

    January 14, 2026

    पवन सिंह फिर प्यार में? महिमा सिंह संग बढ़ी नजदीकियां, चर्चा तेज

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

      January 14, 2026

      डिजिटल अरेस्ट मामले को लेकर केंद्र सरकार ने बनाई हाई-लेवल कमेटी

      January 14, 2026

      अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच बढ़ा तनाव

      January 14, 2026

      राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ

      January 14, 2026

      उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

      January 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा ने पंजाब यूनिवर्सिटी में हिस्सेदारी
    हरियाणा

    हरियाणा ने पंजाब यूनिवर्सिटी में हिस्सेदारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में हरियाणा को हिस्सा मिलेगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय करेगा। हरियाणा सरकार ने 28 साल बाद फिर से पंजाब विश्वविद्यालय में अपनी हिस्सेदारी की मांग की है। साल 1997 में हरियाणा ने विश्वविद्यालय में अपनी हिस्सेदारी छोड़ दी थी, जिसके बाद से पीयू में हरियाणा का कोई हिस्सा नहीं था।

    अब लंबे समय बाद हरियाणा सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीनस्थ इंटर-स्टेट काउंसिल को पत्र लिखकर अपनी मांग रखी है। पंजाब विश्वविद्यालय देश का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जो संसद में पारित अंतर-राज्यीय निगमित निकाय के तहत गठित हुआ है। इसके सभी बड़े फैसलों का अधिकार केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास होता है, इसलिए हरियाणा की मांग का भी अंतिम निर्णय वहीं होगा।

    अगर हरियाणा को विश्वविद्यालय में हिस्सेदारी मिलती है तो इससे वहां हरियाणा के मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव और अन्य अधिकारियों को सीनेट और सिंडिकेट में जगह मिलेगी। फिलहाल पंजाब विश्वविद्यालय का 83 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार के पास है और पंजाब सरकार के पास 17 फीसदी। पहले केंद्र सरकार का हिस्सा सिर्फ 20 फीसदी था, लेकिन हरियाणा के हिस्से को छोड़ने के बाद यह बढ़ गया। विश्वविद्यालय के सभी आर्थिक मामलों का निपटारा भी केंद्र सरकार ही करती है।

    पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना 1882 में लाहौर में हुई थी। 1947 में देश के विभाजन के बाद यह भारत में आ गया। विभाजन के बाद पूर्वी पंजाब विधानमंडल द्वारा 1947 में इस विश्वविद्यालय का पुनः गठन किया गया। यह विश्वविद्यालय उस समय संयुक्त पंजाब क्षेत्र के कॉलेजों को कवर करता था, जिसमें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल थे।

    1966 में पंजाब का पुनर्गठन हुआ और पंजाब को दो हिस्सों—पंजाब और हरियाणा—में बांटा गया। संसद से पारित पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत पंजाब विश्वविद्यालय को एक अंतर-राज्यीय निगमित निकाय बना दिया गया। इसी कारण से इसकी सभी बड़ी व्यवस्थाएं और निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय के नियंत्रण में आते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article6,500mAh बैटरी के साथ आया सबसे स्लिम 5G फोन, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश
    Next Article 11 बजे तक 121 सीटों पर 27.65 फीसदी मतदान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर, बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़ में 4 दिन बंद हुए स्कूल

    January 14, 2026

    हरियाणा में भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

    January 14, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कामकाज में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों के इस्तेमाल पर रोक

    January 14, 2026

    हरियाणा में बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, शीतकालीन अवकाश 18 जनवरी तक बढ़ने की संभावना

    January 14, 2026

    चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई, 17 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

    January 14, 2026

    हरियाणा फसल बीमा क्लेम घोटाले में बड़ा एक्शन, संयुक्त निदेशक राजीव मिश्रा निलंबित, किसानों की कानूनी लड़ाई रंग लाई

    January 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

    By अंकित कुमारJanuary 14, 2026

    IPAC ED Raid Case: आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज…

    हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर, बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़ में 4 दिन बंद हुए स्कूल

    January 14, 2026

    पवन सिंह फिर प्यार में? महिमा सिंह संग बढ़ी नजदीकियां, चर्चा तेज

    January 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.