Close Menu
    What's Hot

    ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

    March 25, 2026

    रेवाड़ी से गुजरने वाली इन ट्रेनो का हुआ विस्तार

    March 25, 2026

    मिलिए बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी से, ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

      March 25, 2026

      देश के इस राज्य में 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बेडमिंटन चैंपियनशिप

      March 25, 2026

      पश्चिम एशिया के हालात पर जारी सर्वदलीय बैठक का टीएमसी ने किया बहिष्कार, राहुल गांधी भी नहीं होंगे शामिल

      March 25, 2026

      विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

      March 25, 2026

      कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

      March 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Haryana Weather Alert: हरियाणा में 21-22 जनवरी को बारिश की संभावना, धुंध और ठंडी हवाएं जारी, जानें मौसम अपडेट
    Breaking News

    Haryana Weather Alert: हरियाणा में 21-22 जनवरी को बारिश की संभावना, धुंध और ठंडी हवाएं जारी, जानें मौसम अपडेट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और सुबह के समय घनी धुंध की संभावना है। 21 और 22 जनवरी को प्रदेश में बारिश हो सकती है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जनवरी तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।

    धुंध और ठंड ने बढ़ाई परेशानी
    शुक्रवार सुबह हिसार, सोनीपत, रेवाड़ी, नारनौल, सिरसा, झज्जर, चरखी दादरी, पानीपत, पलवल, पंचकूला और कैथल में घनी धुंध देखी गई। झज्जर में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही, जबकि नारनौल में यह 50 मीटर तक सीमित रही। ठंडी हवाओं के साथ-साथ ओस गिरने से सर्दी और अधिक महसूस हुई।

    रात का तापमान सामान्य से अधिक
    प्रदेश में रात के तापमान में 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। नारनौल में सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में 12.8 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। हिसार में तापमान 9.7 डिग्री रहा।

    24 घंटे में बारिश के आंकड़े
    पिछले 24 घंटों में प्रदेश में औसतन 1.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 1 से 16 जनवरी तक कुल 9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 50% अधिक है। गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 7.2 मिमी बारिश हुई। फरीदाबाद (6.7 मिमी), नूंह (7 मिमी), यमुनानगर (3 मिमी), पानीपत (2.8 मिमी), और दादरी (2.7 मिमी) में भी अच्छी बारिश हुई।

    हवा की गुणवत्ता में सुधार
    15 जनवरी को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने खराब हवा के चलते ग्रेप-3 और ग्रेप-4 के प्रतिबंध लागू किए थे। हालांकि, बुधवार रात की बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, और ग्रेप-4 हटा दिया गया है। हालांकि, ग्रेप-1 से 3 के प्रतिबंध दिल्ली-एनसीआर में लागू रहेंगे।

    ठंड से बचाव के प्रयास जारी
    हिसार में सब्जी मंडी के बाहर लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी, और फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

    source https://www.nayaharyana.com/2025/01/haryana-weather-alert-21-22.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana News: 10 हजार की आबादी वाले 144 गांवों को मिलेगी शहरों की तर्ज पर सुविधाएं, जानें पूरे डिटेल्स
    Next Article Haryana News: सीएम सैनी ने ली डीसी और एसपी की बैठक, मार्च 2025 तक ई-ऑफिस सिस्टम अपनाने का निर्देश
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

    March 25, 2026

    देश के इस राज्य में 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बेडमिंटन चैंपियनशिप

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया के हालात पर जारी सर्वदलीय बैठक का टीएमसी ने किया बहिष्कार, राहुल गांधी भी नहीं होंगे शामिल

    March 25, 2026

    विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

    March 25, 2026

    कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

    March 25, 2026

    ट्रंप ने किया ईरान पर अमेरिका की जीत का दावा

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

    By अंकित कुमारMarch 25, 2026

    Iran US Israel War: ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत…

    रेवाड़ी से गुजरने वाली इन ट्रेनो का हुआ विस्तार

    March 25, 2026

    मिलिए बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी से, ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

    March 25, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.