Close Menu
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील से निवेशक हैरान

    May 12, 2026

    Apple फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, iPhone 16 हुआ सस्ता

    May 12, 2026

    हिमंता बिस्वा सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिमंता बिस्वा सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

      May 12, 2026

      सोमनाथ से PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत को दबाने की हर कोशिश हुई नाकाम

      May 12, 2026

      फर्जी नंबर प्लेट, क्लोन कार और प्रोफेशनल शूटर… PA मर्डर केस में सामने आई खौफनाक साजिश

      May 11, 2026

      सुवेंदु सरकार में मंत्रियों को मिला विभागों का तोहफा, दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक किसे क्या मिला?

      May 11, 2026

      उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर होगा आसान, जून में शुरू हो सकता है 6 लेन पुल

      May 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»देश के इस राज्य में 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बेडमिंटन चैंपियनशिप
    Breaking News

    देश के इस राज्य में 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बेडमिंटन चैंपियनशिप

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जालंधर: पंजाब में बैडमिंटन को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है, क्योंकि राज्य 40 साल बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। बैडमिंटन  एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (बीएआई) ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप पंजाब को सौंपी है।

    जानकारी देते हुए पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के  सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि यह चैंपियनशिप 9 से 12 दिसंबर 2026 तक रायज़ादा  हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम,जालंधर में आयोजित होगी। इसमें 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पंजाब में पिछली बार राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 1987 में जालंधर में ही आयोजित हुई थी।

    खन्ना ने बताया कि पीबीए लगातार बीएआई के संपर्क में था और स्टेडियम की बेहतर सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद ही मेजबानी का अधिकार दिया गया। उन्होंने कहा कि विजेताओं को कुल 10 लाख रूपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस चैंपियनशिप में अंडर-13 लड़के और लड़कियों के सिंगल्स और डबल्स मुकाबले होंगे, जो बीएआई अधिकारियों की निगरानी में कराए जाएंगे। खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और अधिकारियों के रहने और खाने की व्यवस्था पीबीए द्वारा की जाएगी।
    खन्ना ने कहा कि इस आयोजन से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिलेगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को देखने और उनके साथ खेलने का अवसर मिलेगा।

    गौरतलब है कि रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पिछले पांच वर्षों में 1 करोड़ रूपए की लागत से बड़ा सुधार किया गया है। अब यहां 10 कोर्ट, जिम, रेस्टोरेंट, स्पोर्ट्स शॉप और फिजियोथेरेपी सेंटर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने डीबीए, जालंधर की अंतरिम कमेटी के काम की सराहना की थी।

    उल्लेखनीय है कि रितिन खन्ना, जो पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं को खेल में उनके योगदान के लिए पंजाब के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePari Pandher: जिस बहन की खातिर जसकीरत ने 12 लोगों को उतारा मौट के घाट, वो रियल लाइफ में दिखती हैं ऐसी |
    Next Article मिलिए बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी से, ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      हिमंता बिस्वा सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

      May 12, 2026

      सोमनाथ से PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत को दबाने की हर कोशिश हुई नाकाम

      May 12, 2026

      AAP नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है

      May 12, 2026

      फर्जी नंबर प्लेट, क्लोन कार और प्रोफेशनल शूटर… PA मर्डर केस में सामने आई खौफनाक साजिश

      May 11, 2026

      सीएम मान की ‘शुक्राना यात्रा’ पवित्र नगर श्री फतेहगढ़ साहिब में संपन्न हुई

      May 11, 2026

      सुवेंदु सरकार में मंत्रियों को मिला विभागों का तोहफा, दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक किसे क्या मिला?

      May 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पीएम मोदी की अपील से निवेशक हैरान

      By परवेश चौहानMay 12, 2026

      Share Market Update : पीएम मोदी की अपील से निवेशक हैरान, शेयर बाजार में तूफान…

      Apple फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, iPhone 16 हुआ सस्ता

      May 12, 2026

      हिमंता बिस्वा सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

      May 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.