Close Menu
    What's Hot

    प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

    July 16, 2026

    नालियों के पानी से बनाया घर, मजदूरी की कमाई से खड़ी की छत… शिव नगर और मुजेसर में नोटिस के बाद दहशत, 700 परिवारों की आंखों में बेघर होने का डर

    July 16, 2026

    FIFA World Cup: अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में की एंट्री, मेसी का फिर दिखा जलवा, अब स्पेन से होगी खिताबी जंग | Sports

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

      July 16, 2026

      कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

      July 16, 2026

      कल स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? रथ यात्रा और बारिश के बीच पढ़ें ये जरूरी अपडेट

      July 16, 2026

      चलती-फिरती पावरहाउस है ये ट्रेन, हाइड्रोजन से दौड़ेगी भारत की सबसे खास रेल

      July 15, 2026

      62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, स्पीड गन लगाते वक्त हुआ हादसा | Delhi
    दिल्ली

    दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, स्पीड गन लगाते वक्त हुआ हादसा | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi traffic police, constable killed in accident in delhi, Singhu Border road accident news, Delhi hit and run case at Singhu Border, Delhi accident news, delhi news hindi, दिल्ली हिट एंड रन मामला, सिंघु बॉर्डर पर सड़क हादसा, दिल्ली में एक्सीडेंट में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत
    दिल्ली में एक तेज रफ्तार वाहन से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

    Road Accident in Delhi: दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। राजधानी के सिंघु बॉर्डर पर तैनात ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल अमित स्पीड मॉनिटरिंग के लिए स्पीड गन लगा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेड कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक आउटर नॉर्थ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी अमित सड़क पर वाहनों की स्पीड की मॉनिटरिंग कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आए एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हेड कांस्टेबल घायल होकर सड़क पर गिर गए। इस एक्सीडेंट के बाद घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नरेला स्थित राजा हरीश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

    आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, जिसके आधार पर एक्सीडेंट में शामिल वाहन की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल पर क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य और अन्य सबूत एकत्र किए हैं। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन की रफ्तार कितनी थी। इस मामले में अलीपुर थाना पुलिस ने हिट एंड रन सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    Previous articleUS Iran War: अमेरिका ने ईरान पर की भीषण बमबारी, होर्मुज में जहाज को किया तबाह, जानें युद्ध से जुड़ी 10 बड़ी अपडेट
    Next articleWeather Update: हरियाणा में गर्मी का यलो अलर्ट, पंजाब में हल्की बारिश, हिमाचल में बाढ़ की चेतावनी ! जानें IMD वेदर अपडेट

    Amit Upadhyay

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज फिर धड़ाम हुए सोने के रेट, जानें क्या है चांदी का हाल
    Next Article FIFA World Cup: अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में की एंट्री, मेसी का फिर दिखा जलवा, अब स्पेन से होगी खिताबी जंग | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      यूपी से हरियाणा तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा 750 किमी का सफर ! 22 जिलों की बदलेगी सूरत | National

      July 15, 2026

      भाजपा ने प्रभु श्रीराम के साथ विश्वासघात किया, चंदा चोरों को फांसी जरूर मिलेगी: केजरीवाल

      July 12, 2026

      दिल्ली में बारिश बनी आफत, सड़कों पर भरा पानी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

      July 9, 2026

      दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आज जमकर बरसेंगे बादल, IMD का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

      July 9, 2026

      दिल्ली : पंचशील विहार में बिजली के पोल पर तारों का जाल बना खतरा, BSES से तत्काल कार्रवाई की मांग

      July 8, 2026

      तय समय से ज्यादा रुके Tenant, तो क्या मकान मालिक वसूल सकते हैं बढ़ा हुआ रेंट, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

      July 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

      By अंकित कुमारJuly 16, 2026

      Jagannath Puri Temple Mahaprasad: प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते…

      नालियों के पानी से बनाया घर, मजदूरी की कमाई से खड़ी की छत… शिव नगर और मुजेसर में नोटिस के बाद दहशत, 700 परिवारों की आंखों में बेघर होने का डर

      July 16, 2026

      FIFA World Cup: अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में की एंट्री, मेसी का फिर दिखा जलवा, अब स्पेन से होगी खिताबी जंग | Sports

      July 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.