Close Menu
    What's Hot

    आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

    March 8, 2026

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, 22 जिला अटॉर्नी को डबल प्रमोशन देने का मामला
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, 22 जिला अटॉर्नी को डबल प्रमोशन देने का मामला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा सरकार द्वारा 22 जिलों में तैनात जिला अटॉर्नी को सीधे दो स्तर ऊपर डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन (DDP) के पद पर पदोन्नत किए जाने का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस विवाद को लेकर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार रापड़िया ने एक याचिका दायर की है, जिस पर आज सुनवाई करते हुए अदालत ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

    याचिका में आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नए नियम न केवल भेदभावपूर्ण हैं, बल्कि इससे आम वकीलों के संवैधानिक और वैधानिक अधिकारों का भी हनन हो रहा है। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 में स्पष्ट प्रावधान है कि 15 वर्षों का अनुभव रखने वाला कोई भी वकील डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन बनने के लिए पात्र होता है।

    इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने ऐसे नियम बना दिए हैं, जिनके तहत केवल सरकारी वकील के रूप में कार्यरत व्यक्तियों को ही पदोन्नति के जरिए DDP बनाया जा सकता है। याचिका में इसे कानून की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए रद्द करने की मांग की गई है।

    इस मामले में हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने भी सरकार को अलग से कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि सीधे प्रमोशन देकर निजी प्रैक्टिस करने वाले अनुभवी वकीलों और सेशंस जजों को प्रतिस्पर्धा का अवसर ही नहीं दिया गया, जो कि BNSS 2023 की धारा 20(2)(a) का स्पष्ट उल्लंघन है।


    Photo 1768830149297

    दरअसल, हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने करीब 16 दिन पहले एक आदेश जारी कर 22 जिलों में कार्यरत जिला अटॉर्नी को असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन (ADP) बनाए बिना सीधे डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन (DDP) के पद पर पदोन्नत कर दिया। यह प्रमोशन वरिष्ठता के आधार पर किए गए हैं और सभी अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

    डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन बनाए गए जिला अटॉर्नी में सुमन बंसल, सोहन सिंह, लेघा दीपक रणजीत, सतीश कुमार, आनंद मान, सुनील कुमार, सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार चौधरी, धर्मेंद्र राणा, मनोज कुमार, दीपक बूरा, हरपाल सिंह, अनीता, राजेश कुमार, परवेज, सुमेर सिंह, हितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, अश्वनी कुमार चौधरी, सुरेश कुमार और पारुल चौहान के नाम शामिल हैं।

    विवाद का एक अहम पहलू वेतनमान से भी जुड़ा हुआ है। एडवोकेट हेमंत कुमार के अनुसार, 31 दिसंबर को जारी आदेश में DDP का वेतनमान ₹1,23,100 से ₹2,15,900 दर्शाया गया है, जो कि डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन के वेतन से भी अधिक बताया जा रहा है। इस कथित विसंगति को लेकर उन्होंने 12 जनवरी को गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा को पत्र लिखकर संज्ञान में लिया है।


    हरियाणा पुलिस

    हेमंत कुमार का यह भी कहना है कि 18 दिसंबर 2025 को गृह विभाग ने हरियाणा राज्य अभियोजन विभाग विधिक सेवा (ग्रुप-A) नियमावली, 2013 में संशोधन किया था, जिसमें ADP और DDP के पद जोड़े गए। संशोधित नियमों में DDP बनने के लिए दो वर्ष का ADP अनुभव अनिवार्य बताया गया है, जबकि पहले ADP का पद अस्तित्व में ही नहीं था। इसी आधार पर DA से सीधे DDP बनाए जाने का रास्ता खोला गया।

    हालांकि, इन संशोधनों में 15 वर्ष की वकालत करने वाले निजी वकीलों या सेशंस जजों की सीधी भर्ती का कोई प्रावधान नहीं किया गया, जिसे लेकर अब कानूनी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई में हाईकोर्ट सरकार से इस पूरे प्रमोशन सिस्टम पर जवाब मांगेगा, जिससे आने वाले समय में राज्य की अभियोजन सेवा व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्लैक मैजिक से हुई शेफाली जरीवाला की मौत? अफवाहों पर पति पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी
    Next Article पहाड़ों से मैदानों तक चलेगा बर्फबारी, बारिश का दौर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

    By परवेश चौहानMarch 8, 2026

    Ind vs NZ T20 Final Live : आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया…

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.