Close Menu
    What's Hot

    जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

    September 19, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन से यात्री क्यों नदारद, सीटों की संख्या 2600 लेकिन 40 से 60 लोग कर रहे यात्रा; अब रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

    September 19, 2026

    LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026

      SpiceJet Flight Delay: दिल्ली से लेह-जम्मू और दुबई की कई फ्लाइट्स लेट, यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार | National

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास
    खेल

    आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ind vs NZ T20 Final Live : आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास
    Ind vs NZ T20 Final Live : आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

    टी20 विश्व कप कोई टीम लगातार दो बार नहीं जीती, भारत के पास आज इतिहास बदलने का मौका

    Ind vs NZ T20 Final Live (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच में जीतेगी वह इतिहास बनाएगी। यदि टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो वह टी20 क्रिकेट इतिहास में ऐसी पहली टीम बन जाएगी जो लगातार दो बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी। वहीं यदि न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करती है तो वह पहली बार किसी प्रारूप में विश्व विजेता टीम बनेगी। हालांकि अभी तक यह इतिहास रहा है कि कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 विश्व कप नहीं जीत पाई है।

    भारत के पास इसलिए यह मौका है क्योंकि भारत अपने ही देश में अपने खिताब को डिफेंड कर रही है। ऐसे में भारत के पास इस बार इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में 2024 में टी20 विश्व कप जीतकर लंबे समय बाद यह खिताब अपने नाम किया था। अब अगर टीम इंडिया 2026 का फाइनल भी जीत जाती है तो वह टी20 विश्व कप इतिहास में लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।

    टूर्नामेंट में इस तरह रहा दोनों का सफर

    फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमों को शुरूआती स्टेज में जूझना पड़ा है और किसी तरह लड़ते-गिरते फाइनल में पहुंची है। भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीते और सुपर-8 में पहुंची। सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम ने लगातार दो मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

    फिर इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है। वहीं, न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली। सुपर-8 में भी इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के दम पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई। फिर उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर रिकॉर्ड बनाया और फाइनल में पहुंची। अब दोनों टीमें खिताब के लिए जोर लगाएंगी।

    भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा

    इंग्लैंड को सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले में हराने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराया था और नौ विकेट से जीत हासिल की थी। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार खिताब जीता है, लेकिन इनमें से कोई टीम लगातार दो खिताब नहीं जीत सकी है।

    भारत ने भी 2007 और 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में ट्रॉफी जीती। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में खिताब जीता था। भारत अगर विश्वकप जीता तो तीन टी20 विश्वकप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनेगी। यही वजह है कि इस बार भारत के सामने एक बड़ा ऐतिहासिक मौका है। इसके अलावा पाकिस्तान, आॅस्ट्रेलिया और श्रीलंका एक-एक बार चैंपियन बन चुके हैं।

    ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 Final Live : भारत तीसरी बार उठाना चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत
    Next Article हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      रोहित शर्मा को ड्रॉप करना चाहते थे अजीत अगरकर? BCCI के समर्थन करने से थे गुस्सा: रिपोर्ट | Sports

      September 19, 2026

      अजीत अगरकर ने लिया मुख्य चयनकर्ता पद छोड़ने का फैसला, बीसीसीआई को दी जानकारी- रिपोर्ट | Sports

      September 18, 2026

      दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर को मिली जमानत, महीने बाद जेल से बाहर आने की उम्मीद | Sports

      September 18, 2026

      अफगानिस्तान टी20 सीरीज खत्म! अगला मैच किसके साथ खेलेगी भारतीय टीम, कब होगा मुकाबला | Sports

      September 18, 2026

      हम जल्दी फैसला लेंगे…अजीत अगरकर के सिर्फ 15 दिन, BCCI सचिव ने दिया बयान, जानिए क्या कहा | Sports

      September 18, 2026

      पहले सहवाग के लाडले आर्यवीर ने तोड़ा, फिर द्रविड़ के बेटे ने मचाई तबाही, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू पर कोहराम | Sports

      September 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      By अंकित कुमारSeptember 19, 2026

      Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी के चुना भट्ठी इलाके में शुक्रवार देर रात…

      हाइड्रोजन ट्रेन से यात्री क्यों नदारद, सीटों की संख्या 2600 लेकिन 40 से 60 लोग कर रहे यात्रा; अब रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.