Close Menu
    What's Hot

    ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार

    June 24, 2026

    हरियाणा के रादौर में CIA टीम पर हुए हमले में चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी के घर से बरामद हुआ ड्रग्स

    June 24, 2026

    CM भगवंत मान ने पीएसपीसीएल में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार

      June 24, 2026

      सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

      June 24, 2026

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»हिट मैन का ऑस्ट्रेलिया के नाम भावुक संदेश
    खेल

    हिट मैन का ऑस्ट्रेलिया के नाम भावुक संदेश

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rohit Sharma Cricketer : हिट मैन का ऑस्ट्रेलिया के नाम भावुक संदेश
    Rohit Sharma Cricketer : हिट मैन का ऑस्ट्रेलिया के नाम भावुक संदेश

    कहा, फिर वापस आने का वादा नहीं करता

    Rohit Sharma Cricketer (आज समाज), खेल डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है। हालांकि इस सीरीज में मेजबान टीम ने दो-एक से जीत दर्ज की लेकिन भारत के युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए यह सीरीज एक सबक की तरह आने वाले समय में साबित होगी। वहीं एक तरफ जहां मेजबान टीम ने सीरीज में जीत दर्ज की वहीं सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही रो-को यानि रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी।

    उसमें से भी पूर्व भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के लिए यह दौरा यादगार साबित हुआ। तीन मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा सफल बल्लेबाज रहे। जिन्होंने इस सीरीज में एक अर्द्धशतक व एक नाबाद शतकीय पारी खेली। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर आॅफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।

    रोहित ने सोशल मीडिया पर डाला भावुक पोस्ट

    सिडनी में खेले गए आखिरी मुकाबले में हिटमैन ने यादगार शतकीय पारी खेलकर टीम को न सिर्फ जीत दिलाई बल्कि क्लीन स्वीप से भी बचाया। रविवार को स्वदेश वापसी से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘आखिरी बार सिडनी से विदा ले रहा।’ मैच के बाद रोहित और कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री के साथ विशेष बातचीत की।

    रोहित ने कहा, ऑस्ट्रेलिया आना और यहां खेलना हमेशा अच्छा लगता है। मेरी 2008 की यादें अभी भी ताजा हैं। पता नहीं हम ऑस्ट्रेलिया वापस आएंगे या नहीं। हम चाहे कितनी भी उपलब्धियां हासिल कर लें, हम अपने क्रिकेट का आनंद लेते हैं। हमने पर्थ में एक नई शुरुआत की थी।

    सिडनी में दिखा रोहित-कोहली का जलवा

    सिडनी में खेले गए आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन के साथ टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा ने शतक लगाया और कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि, तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleOnePlus 15 भारत में एंट्री को तैयार, Amazon पर शुरू हुई हलचल, जानिए कीमत और फीचर्स
    Next Article आज से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

      June 21, 2026

      वैभव सूर्यवंशी ने 11 बॉल में हाफ सेंचुरी बनाई

      June 21, 2026

      भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

      June 20, 2026

      अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

      June 20, 2026

      भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

      June 14, 2026

      पहले वनडे में रोहित-शुभमन ने बनाया खास रिकॉर्ड

      June 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार

      By अंकित कुमारJune 24, 2026

      US Iran War Peace Deal Controversy: ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद…

      हरियाणा के रादौर में CIA टीम पर हुए हमले में चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी के घर से बरामद हुआ ड्रग्स

      June 24, 2026

      CM भगवंत मान ने पीएसपीसीएल में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.