Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: NGT ने पंजाब में 85 रेत खदानों में खनन पर रोक लगाई

    February 16, 2026

    इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

    February 16, 2026

    पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला

    February 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज

      February 16, 2026

      तकनीक के क्षेत्र में आज भारत करेगा नई शुरुआत

      February 16, 2026

      अमेरिका के साथ समझौते को लेकर दबाव में सरकार

      February 16, 2026

      एआई शिखर सम्मेलन के लिए भारत सही जगह : गुटेरस

      February 16, 2026

      सेना के आधुनिकीकरण पर 1.85 लाख करोड़ खर्च किए : मोदी

      February 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»हॉलीवुड एक्टर जेसन मोमोआ ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- वो मुझसे बेहतर एक्टर
    मनोरंजन

    हॉलीवुड एक्टर जेसन मोमोआ ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- वो मुझसे बेहतर एक्टर

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jason Momoa: हॉलीवुड एक्टर जेसन मोमोआ ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- वो मुझसे बेहतर एक्टर
    Jason Momoa: हॉलीवुड एक्टर जेसन मोमोआ ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- वो मुझसे बेहतर एक्टर

    फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज जितना बड़ा बताया
    Jason Momoa, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। बॉलीवुड में एक खास और बड़ी पहचान रखने वाले शाहरुख ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। फैंस के साथ-साथ वो कई दिग्गज सेलेब्स के भी फेवरेट हैं। बॉलीवुड और भारतीय सेलेब्स तो उन्हें पसंद करते ही हैं, वहीं उनके फैन हॉलीवुड के भी कई स्टार्स हैं।

    शाहरुख खान को लेकर अक्सर ही हॉलीवुड के कलाकार अपना प्यार और दीवानगी जाहिर करते हैं। हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता टैरी क्रूज ने शाहरुख की तारीफ करते हुए उनके स्टारडम को दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज जितना बड़ा बताया था। वहीं अब शाहरुख की तारीफ में हॉलीवुड सुपरस्टार जेसन मोमोआ ने कसीदे पढ़े हैं और उन्होंने बॉलीवुड एक्टर को खुद से बेहतर बताया है।

    शाहरुख के मुरीद हुए जेसन

    जेसन मोमोआ और शाहरुख खान कई बार मुलाकात कर चुके हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स सऊदी अरब में आयोजित हुए जॉय अवॉर्ड्स में मिले थे। एक्वामैन और गेम आॅफ थ्रोन्स के लिए मशहूर जेसन इन दिनों अपनी फिल्म द रेकिंग क्रू का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती पर बात की।

    उनसे पूछा गया था कि जब हाल ही में वो शाहरुख से मिले थे तो उनके बीच क्या बातचीत हुई थी? इस पर जेसन मोमोआ ने कहा, बस दो कॉमन दोस्त और एक-दूसरे के काम के फैन। वो बहुत प्यारे हैं। बहुत जेंटलमैन हैं। वो मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं, तो ये आपसी सम्मान की बात है।

    जेसन मोमोआ के बारे में

    46 वर्षीय जेसन मोमोआ का जन्म 1 अगस्त 1979 को अमेरिका में हुआ था। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 1999 में टीवी शो बेवॉच से शुरू किया था। उन्हें बड़ी पहचान साल 2011 में गेम आॅफ थ्रोन्स के पहले सीजन में खाल ड्रोगो के किरदार से मिली थी। वो फ्रंटियर, सी और चीफ आॅफ वॉर में भी नजर आ चुके हैं। जबकि ड्यून और फास्ट जैसी फिल्मों के लिए भी चर्चा में रहे। अब अभिनेता द रेकिंग क्रू में नजर आने वाले हैं, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतकनीक के क्षेत्र में आज भारत करेगा नई शुरुआत
    Next Article हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, 200 मीटर दायरे में जमावड़े पर रोक, इन पर भी पाबंदी
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

      February 16, 2026

      करिश्मा-करीना से मांगी थी पिता ने मदद

      February 16, 2026

      राजपाल यादव को अंतरिम बेल, लेकिन 3 बजे तक 1.5 करोड़ जमा करने की शर्त

      February 16, 2026

      जब इस बोल्ड फिल्म ने तोड़ दिए थे सारे टैबू! रिलीज होते ही मच गया था हंगामा, देखने के लिए उमड़ पड़ी थी भीड़

      February 16, 2026

      पूनम पांडे का नया रोमांस? वायरल पोस्ट ने मचा दी हलचल

      February 16, 2026

      PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर की शादी? वायरल वीडियो ने उड़ा दी फैंस की नींद

      February 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: NGT ने पंजाब में 85 रेत खदानों में खनन पर रोक लगाई

      By श्वेता चौहानFebruary 16, 2026

      Punjab News: गुरदासपुर जिले के गांव गहलारी की पंचायत की याचिका पर सुनवाई करते हुए…

      इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

      February 16, 2026

      पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला

      February 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.