Close Menu
    What's Hot

    फिल्मों के टिकट क्यों छू रहे आसमान? फैंस की इस आदत ने मेकर्स की भर दी तिजोरियां

    June 6, 2026

    दुनिया को ईरान की कहानी सुनाने वाली मरजाने सत्रापी नहीं रहीं, 56 की उम्र में ली अंतिम सांस

    June 5, 2026

    ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026

      Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

      June 5, 2026

      गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»करिश्मा-करीना से मांगी थी पिता ने मदद
    मनोरंजन

    करिश्मा-करीना से मांगी थी पिता ने मदद

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Randhir Kapoor: करिश्मा-करीना से मांगी थी पिता ने मदद
    Randhir Kapoor: करिश्मा-करीना से मांगी थी पिता ने मदद

    रणधीर कपूर ने खुद सुनाया किस्सा
    Randhir Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान सबसे बड़े खानदानों में से एक है। कई जेनरेशंस से कपूर परिवार के बच्चे सिनेमा में हैं और लगभग सभी का एक सफल करियर रहा है। जहां राज कपूर, ऋषि कपूर, रणबीर, करीना और करिश्मा ने इंडस्ट्री पर राज किया, वहीं एक ऐसे भी कपूर थे, जिनको वैसे तो फैंस का खूब प्यार मिला, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में वो हमेशा कुछ न कुछ ढूंढते रहे।

    हम बात कर रहे हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान के पिता रणधीर कपूर की। रणधीर जब इंडस्ट्री में आए थे तो पिता का नाम रोशन करने का सपना लेकर आए थे। उनको शुरूआती करियर में सफलता देखने को भी मिली। रणधीर ने अपने प्रोफेशनल करियर में एक से एक फिल्में कीं, लेकिन बबिता से शादी में वो सफल नहीं हो पाए।

    राज कपूर ने करवाई थी शादी

    रणधीर ने हाल ही में इस बारे में बात की। वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और की हुई गलतियों के बारे में मुखर होकर बात करते हैं। रणधीर ने बताया कि उनकी सिनेमा में असफलता ने उनकी शादीशुदा जिंदगी पर काफी प्रभाव डाला। उन्हें शराब की लत लग गई और वो उसी में डूब गए। रणधीर की पत्नी बबिता से मुलाकात पिता राज कपूर की फिल्म संगम के सेट पर हुई थी।

    रणधीर तुरंत ही बबिता के प्यार में पड़ गए थे। हालांकि, उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने बबिता से शादी की थी। कपिल के शो में एक बार रणधीर ने बताया था- मैं टाइमपास किए जा रहा था, लेकिन पापा ने कहा शादी-वादी करने का इरादा है या नहीं? इसके बाद दोनों की शादी हो गई।

    ये भी पढ़ें- वो फिल्म, जिसके लिए राज कपूर ने छोड़ दिया था नॉन वेज और शराब, ब्लॉकबस्टर निकली पिक्चर

    बेटियों संग कैसा है रिश्ता?

    बबिता और रणधीर की शादी साल 1971 में हुई थी। बबिता उस वक्त एक सफल एक्ट्रेस थीं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी क्योंकि कपूर फैमिली में औरतें फिल्मों में काम नहीं करती थीं। 1980 आते-आते रणधीर का करियर भी खत्म होने की कगार पर आ गया और उन्हें एक फ्लॉप एक्टर का तमगा मिल गया।

    1988 में बबिता और दोनों बेटियों को छोड़कर रणधीर माता-पिता के साथ रहने लगे, और 14 साल की करिश्मा और 8 साल की करीना को बबिता ने अकेले के दम पर पाला। बबिता ने कभी दूसरी शादी नहीं की। रणधीर ने बेटियों की सक्सेस के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने एक बार बेटियों से कहा था कि वो उन्हें गोद ले लें।

    रणधीर ने खुद कहा था कि उन्हें जो मिला, मिलता चला गया और ऐसे में वो कहीं न कहीं भटक गए। बबिता ने अकेले के दम पर दोनों बेटियों की परवरिश की और आज वो दोनों ही सफल हैं। रणधीर ने कहा कि वो खुश हैं कि उनकी बेटियों के पास उनसे ज्यादा दौलत है और वो चाहते हैं कि वो हमेशा खुश रहें। बबिता भले उनसे अलग रहती हैं लेकिन कभी-कभी दोनों लंच के लिए एक दूसरे से मिलते हैं और पुरानी गलतियों पर हंसते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजपाल यादव को अंतरिम बेल, लेकिन 3 बजे तक 1.5 करोड़ जमा करने की शर्त
    Next Article PMFBY योजना में 85 करोड़ की गड़बड़ी का मामला, नोटिस पर रोक
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      फिल्मों के टिकट क्यों छू रहे आसमान? फैंस की इस आदत ने मेकर्स की भर दी तिजोरियां

      June 6, 2026

      दुनिया को ईरान की कहानी सुनाने वाली मरजाने सत्रापी नहीं रहीं, 56 की उम्र में ली अंतिम सांस

      June 5, 2026

      क्यों दीवाने हो रहे हैं लोग ‘ऑब्सेशन’ के? फिल्म देखकर कहेंगे- कुछ भी मांगने से पहले 100 बार सोचो

      June 5, 2026

      शर्टलेस एक्टर ने पत्नी संग शेयर किए रोमांटिक पल, बिकिनी लुक पर अटकी फैंस की नजरें

      June 5, 2026

      फ्लोरल आॅफ शोल्डर ड्रेस में पलक तिवारी ने दी समर वाइब्स

      June 5, 2026

      तमन्ना भाटिया ने घर में रखी लिंग भैरवी देवी की पूजा

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फिल्मों के टिकट क्यों छू रहे आसमान? फैंस की इस आदत ने मेकर्स की भर दी तिजोरियां

      By श्वेता चौहानJune 6, 2026

      Why South Movies Tickets Expensive: फिल्मों के टिकट क्यों छू रहे आसमान? फैंस की इस…

      दुनिया को ईरान की कहानी सुनाने वाली मरजाने सत्रापी नहीं रहीं, 56 की उम्र में ली अंतिम सांस

      June 5, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.