Close Menu
    What's Hot

    आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

    March 13, 2026

    हरियाणा में लौटेगा मिट्टी के तेल का दौरा, केंद्र से 8.76 लाख लीटर केरोसिन मिला, BPL परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

    March 13, 2026

    इमरान हाशमी संग किया रोमांस, 711 विकेट लेने वाले बॉलर से रचाई शादी, जानें अब क्या कर रही ये एक्ट्रेस?

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

      March 13, 2026

      विपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया

      March 13, 2026

      जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

      March 13, 2026

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026

      देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

      March 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»HSSC Group C Recruitment: ग्रुप सी की 20 हजार पदों पर भर्ती पर हरियाणा सरकार और आयोग से हाईकोर्ट से मांगा जवाब, अटक सकती है भर्ती
    Breaking News

    HSSC Group C Recruitment: ग्रुप सी की 20 हजार पदों पर भर्ती पर हरियाणा सरकार और आयोग से हाईकोर्ट से मांगा जवाब, अटक सकती है भर्ती

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    HSSC Group C

    HSSC Group C Recruitment:  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप सी के 20 हजार पदों की भर्ती एक बार फिर विवादों में आ गई है। दरअसल इस भर्ती पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की तलवार फिर लटक गई है। भर्ती नतीजों को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी किया है।

    कोर्ट ने दोनों से जवाब मांगते हुए साफ कर दिया है कि इन पदों पर नियुक्तियां इस याचिका के फैसले पर निर्भर करेंगी। साथ ही इस भर्ती में तकनीकी खामियों की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई जाएगी। इस समिति में आयोग शामिल नहीं होगा।

    याचिका दायर करते हुए जींद निवासी सुमित व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया कि हरियाणा सरकार ग्रुप सी के 32 हजार पदों पर भर्ती कर रही है। भर्ती के दौरान उन्होंने आयोग की वेबसाइट पर आवेदन किया, लेकिन आवेदन पंजीकृत नहीं हुआ। इसके कारण पात्र होने के बावजूद वे विभिन्न पदों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

    याचिका में आरोप लगाया गया कि आयोग ने योग्य उम्मीदवारों को अंकों का लाभ यह कहते हुए नहीं दिया कि तकनीकी खामियों के कारण उनके दस्तावेज वेबसाइट पर दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके कारण वे मेरिट सूची से बाहर हो गये और कम अंक वालों का नाम नियुक्ति पाने वालों की सूची में आ गया। 

    उन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्होंने आयोग को ज्ञापन देकर शिकायत की लेकिन उनकी मांग पर कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया। याचिकाकर्ता ने मांग की कि मामले में उचित आदेश पारित कर परिणाम को रद्द कर तकनीकी खामियों को दूर कर नये सिरे से परिणाम घोषित किया जाये। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। 

    याचिकाकर्ता के वकील जसबीर मोर ने बताया कि आयोग के रवैये को देखते हुए हाई कोर्ट ने एक तकनीकी कमेटी बनाने का फैसला किया है, जिसमें हाई कोर्ट के तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

    याचिकाकर्ता के वकील ने उदाहरण के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि एक याचिकाकर्ता ने बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के लिए आवेदन किया था। उन्हें कुल 51 अंक मिले जबकि कटऑफ 45।82 रही। 51 अंक प्राप्त करने के बावजूद उनका नाम चयन सूची में नहीं रखा गया, जबकि कम अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन उसी श्रेणी में कर लिया गया।

    ऐसा ही कुछ नर्सों और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ भी हुआ है। इसमें कम अंक पाने वालों को तो नियुक्ति दे दी गई, लेकिन कटऑफ से अधिक अंक पाने वालों को अपात्र घोषित कर दिया गया।

    source https://www.nayaharyana.com/2024/02/hssc-group-c-recruitment-20.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAaj Ka Mausam: 10 फरवरी 2024 को भारत के विभिन्न क्षेत्रों का मौसम, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
    Next Article Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस कमेटियों का विस्तार, 4 कमेटियों में 51 नए नेताओं को किया गया शामिल, देखें लिस्ट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

    March 13, 2026

    विपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया

    March 13, 2026

    जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

    March 13, 2026

    निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

    March 13, 2026

    देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

    March 12, 2026

    सिविल सेवा पास करने वाले कैंडिडेट्स को सुप्रीम राहत, एससी बोला-पेरेंट्स की सैलरी ओबीसी क्रीमी लेयर का आधार नही

    March 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

    By अंकित कुमारMarch 13, 2026

    Amit Shah: आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय…

    हरियाणा में लौटेगा मिट्टी के तेल का दौरा, केंद्र से 8.76 लाख लीटर केरोसिन मिला, BPL परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

    March 13, 2026

    इमरान हाशमी संग किया रोमांस, 711 विकेट लेने वाले बॉलर से रचाई शादी, जानें अब क्या कर रही ये एक्ट्रेस?

    March 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.