अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर किया दावा, भारत शुरू से ही करता आया है इंकार
Donald Trump (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रुकवाया था। ज्ञात रहे कि पिछले साल जून में दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सामने थी। लेकिन तीन दिन बाद ही दोनों तरफ से सीजफायर का ऐलान कर दिया गया।
हालांकि दोनों तरफ से यह कहा गया कि आपसी बातचीत के बाद दोनों देशों न सीजफायर करने की घोषणा की है। हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही अमेरिकी राष्टÑपति का एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच संभावित युद्ध को टालने का दावा किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यह युद्ध टैरिफ की धमकी देकर रुकवाया था। ट्रंप ने कहा कि यदि दोनों देश लड़ाई जारी रखते तो वह उन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा देते।
मैंने कुल मिलाकर आठ युद्ध रुकवाए
ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया चैनल सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आठ युद्ध रुकवाए और इनमें से पांच केवल टैरिफ की चेतावनी देकर रोके गए। उन्होंने भारत और पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए दावा किया कि दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश युद्ध की कगार पर थे, लेकिन आर्थिक दबाव की चेतावनी के बाद तनाव कम हो गया। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वह लगातार अपनी व्यापार नीति और टैरिफ को प्रभावी कूटनीतिक हथियार बता रहे हैं।
पाकिस्तान ने अमेरिका के दावे को सही बताया था
ट्रंप ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनकी भूमिका की सराहना की थी। ट्रंप के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि उन्होंने इस युद्ध को रोककर कम से कम तीन करोड़ लोगों की जान बचाई। इसके अलावा ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे और दोनों देश व्यापक युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि उन्होंने अपने इन दावों के समर्थन में कोई आधिकारिक साक्ष्य पेश नहीं किया।
ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Weather : जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन फटा बादल, भारी तबाही

