नई दिल्ली. इंग्लैंड में वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में खेलते हुए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने धमाका कर दिया. मुश्किल में आकर 80 रन की पारी खेल आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक के कुर्सी की दावेदारी मजबूत कर ली. टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ICC वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में विश्व नंबर 1 बनने की दौड़ में काफी करीब पहुंच गए हैं. बुधवार को जारी ताजा ICC रैंकिंग में 803 रेटिंग पॉइंट्स हासिल कर नंबर एक पर काबिज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के पास करीब पहुंच गए.
भारतीय कप्तान गिल एक बार फिर से दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बनने के करीब हैं. इससे पहले दो बार (दिसंबर 2023 और शुरुआती 2025 में) विश्व नंबर 1 बन चुके हैं. उनके और न्यूजीलैंड के मिचेल के बीच टॉप पोजिशन की जंग और रोमांचक हो गई है. तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली 757 अंक लेकर मौजूद हैं. चौथे स्थान पर 744 अंक हासिल करने वाले रोहित शर्मा हैं.

मिचेल वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक दो मैचों में 65 और 28 रन बनाए हैं. एक अंक गंवाने के बाद उनके पास 814 अंक बचे हैं. उनके पास तीन और मैच बाकी हैं, जबकि गिल के पास दो मैच और बचे हैं. गिल मैच के बीच रिटायर्ड हर्ट हुए थे. उम्मीद है कि वह बाकी मैचों के लिए फिट रहेंगे.
India and New Zealand’s top-order batters go head-to-head for the No. 1 spot in the ICC Men’s ODI Batting Rankings 👏🏏https://t.co/dZRKBcBvuV
— ICC (@ICC) July 15, 2026
अक्षर पटेल को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 4 विकेट लेने के साथ फिफ्टी लगाने का फायदा मिला है. उन्होंने ICC ऑलराउंडर रैंकिंग में छलांग लगाई है. अक्षर तीन स्थान ऊपर चढ़कर 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 12वें स्थान से उछाल भरते हुए अमेरिका के मिलिंद कुमार, पाकिस्तान के सलमान आगा और श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा को पीछे छोड़ा.

