Close Menu
    What's Hot

    कोलंबो टेस्ट में ICC ने 3 खिलाड़ियों पर लिया एक्शन, यशस्वी जायसवाल, असिथा और जयसूर्या पर लगा जुर्माना | Sports

    August 25, 2026

    पंजाब में 509 नए ग्रामीण खेल मैदान खिलाड़ियों को समर्पित, आधुनिक सुविधाओं से लैस 3100 मैदान बनाने का लक्ष्य

    August 25, 2026

    कौन सी 7-सीटर MPV है बेस्ट? जाने कीमत, फीचर्स…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Meerut News: यूट्यूब वीडियो देखकर घर से गायब हुए 2 बच्चे, सुनसान जगह पर पहुंच गए ! पुलिस ने किया रेस्क्यू | Uttar Pradesh

      August 25, 2026

      Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब वाली याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं | National

      August 25, 2026

      Nagpur Chlorine Gas Leak: नागपुर के वॉटर प्लांट में गैस लीक, 52 अस्पताल में भर्ती, इलाके में एंट्री पर रोक | National

      August 25, 2026

      ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चूहे का आतंक, रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी

      August 24, 2026

      रक्षा बंधन से लेकर ईद और जन्माष्टमी तक, देखें, अगस्त-सितंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

      August 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»कोलंबो टेस्ट में ICC ने 3 खिलाड़ियों पर लिया एक्शन, यशस्वी जायसवाल, असिथा और जयसूर्या पर लगा जुर्माना | Sports
    खेल

    कोलंबो टेस्ट में ICC ने 3 खिलाड़ियों पर लिया एक्शन, यशस्वी जायसवाल, असिथा और जयसूर्या पर लगा जुर्माना | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    yashasvi jaiswal heat exchange
    यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के गेंदबाज से भिड़ गए.

    नई दिल्ली. श्रीलंका के कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ही टीम के खिलाड़ियों पर आईसीसी ने एक्शन लिया है. ICC ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या पर जुर्माना लगाया है. मैच के दौरान इन सभी खिलाड़ियों ने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया था.

    ICC की ओर से मंगलवार को इस मामले पर एक बयान जारी किया. जयसूर्या को मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई. उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है. पिछले 24 महीने में यह उनकी पहली गलती है. जयसूर्या ने पहली पारी में आउट होने के बाद मैदान से बाहर जाते समय अंपायर के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने बल्ले को बाउंड्री पर मारा था. यह ICC ने अनुच्छेद 2.2 के तहत क्रिकेट उपकरण या मैदान की वस्तुओं के दुरुपयोग की श्रेणी में माना.

    A third player has been sanctioned by the ICC for an incident during the second #WTC27 contest between Sri Lanka and India in Colombo.https://t.co/WzZVABH8uT

    — ICC (@ICC) August 25, 2026

    कोलंबो टेस्ट के पहले दिन के खेल में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर झड़प हुई थी. विकेट लेने के बाद श्रीलंका के गेंदबाज ने जायसवाल को उकसाने वाले शब्द कहे थे. ICC ने इस मामले में दोनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई की, असिथा और जायसवाल दोनों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. इसके साथ ही एक-एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया. इन दोनों ही खिलाड़ियों को ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया.

    यह घटना पहले दिन के खेल में भारत की पहली पारी के 17वें ओवर में हुई थी. आउट होने के बाद जायसवाल मैदान से बाहर जा रहे थे. फर्नांडो ने उनको उसकाया जिसपर भारतीय ओपनर को गुस्सा आ गया. दोनों के बीच बात बढ़ी और वो एक दूसरे से बहस करने लगे. श्रीलंका की टीम के बाकी खिलाड़ी भी इस मामले में खुलकर सामने आ गए थे. श्रीलंका के कप्तान धनंजय डि सिल्वा और भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने बीच बचाव कर मामला सुलझाया.

    Previous articleRaksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन पर बहन को भूलकर भी गिफ्ट न करें ये चीजें

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में 509 नए ग्रामीण खेल मैदान खिलाड़ियों को समर्पित, आधुनिक सुविधाओं से लैस 3100 मैदान बनाने का लक्ष्य
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैभव सूर्यवंशी की कातिलाना गेंदबाजी, 4 बॉल में झटके 2 विकेट,दलीप ट्रॉफी में मचाई सनसनी | Sports

      August 25, 2026

      संजू सैमसन की वापसी, अभिषेक शर्मा OUT! भुवनेश्वर को जगह नहीं, अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम | Sports

      August 25, 2026

      भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने चुनी खतरनाक टीम, कौन करेगा टी20 सीरीज में कप्तानी? हुआ ऐलान | Sports

      August 24, 2026

      मेरे दादा किसान थे और पापा …ध्रुव जुरेल ने बांह पर बने टैटू की बताई कहानी, किसके नाम की अपनी शतकीय पारी | Sports

      August 24, 2026

      वाह ईशान किशन! 7 बॉल में 4 विकेट …39 रन बनाते बनाते 8 बैटर ढेर, कप्तानी से छाए झारखंडी बाबू | Sports

      August 24, 2026

      ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पछाड़ा, WTC रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने | Sports

      August 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कोलंबो टेस्ट में ICC ने 3 खिलाड़ियों पर लिया एक्शन, यशस्वी जायसवाल, असिथा और जयसूर्या पर लगा जुर्माना | Sports

      By परवेश चौहानAugust 25, 2026

      यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के गेंदबाज से भिड़ गए. नई दिल्ली. श्रीलंका के कोलंबो में खेले…

      पंजाब में 509 नए ग्रामीण खेल मैदान खिलाड़ियों को समर्पित, आधुनिक सुविधाओं से लैस 3100 मैदान बनाने का लक्ष्य

      August 25, 2026

      कौन सी 7-सीटर MPV है बेस्ट? जाने कीमत, फीचर्स…

      August 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.