Cyber fraud: तेजी से डिजिटल होती दुनिया में अगर आप अपडेट नहीं हैं, तो आपकी मेहनत की गाढ़ी कमाई साइबर ठगों के हाथ लग सकती है। इसके बाद, आपके पास पछताने के सिवा कोई रास्ता नहीं होता। दरअसल, साइबर ठग इन दिनों ठगी के लिए एक अनोखा तरीका अपना रहे हैं, जिसमें आपके WhatsApp पर एक मैसेज आता है। मैसेज में आपसे NO लिखने के लिए कहा जाता है। जैसे ही आप यह मैसेज भेजते हैं आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है। इस फर्जीवाड़े में कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा चुके हैं।
पुलिस कमिश्नर ने किया आगाह
हैदराबाद सिटी के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस नए WhatsApp स्कैम के बारे में चेतावनी दी है। इस स्कैम में न तो कोई OTP शेयर किया जाता है और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया जाता है। बस एक बटन पर आपसे क्लिक करने के लिए कहा जाता है। क्लिक करते ही आपका बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता है। कमिश्नर ने बताया कि हाल ही में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने इस स्कैम में लाखों रुपये गंवा दिए।
Replying “NO” can empty your bank account ⚠️
Hyderabad City Police Commissioner VC Sajjanar, has warned of a new WhatsApp scam in which no OTP is shared and no link is clicked.
How it works:
1.Fraudsters send a fake WhatsApp message from an unknown or international number, saying money has been debited from your account.
2.A second message follows: “If you did not make this transaction, reply NO.”
https://t.co/kiVVQ3Bgqe panic, victims reply “NO”. Hidden links and malware scripts in the message then activate on their own (an “auto execution file attack”), giving hackers full control of the phone. The money disappears within moments.The Commissioner said a chartered accountant recently lost lakhs of rupees this way.
What to do:
✅ Never respond to WhatsApp messages about bank transactions from unknown numbers, not even with “Yes” or “No”. Block the number and delete the message.
✅ If you get a debit alert, don’t panic. Log in to your official net banking or mobile app and check your statement.
✅ No bank asks for “Yes” or “No” replies on WhatsApp. If in doubt, call only the official toll-free customer care number on your passbook or the back of your card.Lost money? Call the national cyber helpline 1930 immediately or file a complaint at https://t.co/vkD2DFtBc8. Reporting within the first hour, the “golden hour”, gives the best chance of freezing the fraudsters’ accounts and saving your money.
One hasty “NO” can wipe out a lifetime’s savings. Stay alert. 🚨
— TOI Hyderabad (@TOIHyderabad) October 12, 2026
कैसे होता है यह स्कैम
- साइबर ठग किसी अंजान या इंटरनेशनल नंबर से एक फर्जी WhatsApp मैसेज भेजते हैं, जिसमें कहा जाता है कि आपके अकाउंट से पैसे कट गए हैं।
- इसके बाद दूसरा मैसेज आता है: ”अगर आपने यह ट्रांजैक्शन नहीं किया है, तो ‘NO’ लिखकर जवाब दें।”
- घबराहट में लोग ‘NO’ का जवाब दे देते हैं। मैसेज में छिपे लिंक और मैलवेयर स्क्रिप्ट अपने आप एक्टिवेट हो जाते हैं, (इसे ऑटो-एक्जीक्यूशन फाइल अटैक कहते हैं) जिससे हैकर्स को फोन का पूरा कंट्रोल मिल जाता है। इसके बाद, कुछ ही पलों में आपके अकाउंट में मौजूद पैसे गायब हो जाते हैं।
क्या करें:
- अंजान नंबरों से बैंक ट्रांजैक्शन के बारे में आने वाले WhatsApp मैसेज का कभी जवाब न दें। यहां तक कि ‘Yes’ या ‘No’ भी न लिखें। नंबर को ब्लॉक करें और मैसेज डिलीट कर दें।
- अगर आपको डेबिट का अलर्ट मिले, तो घबराएं नहीं। अपनी ऑफिशियल नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप में लॉग इन करें और अपना स्टेटमेंट चेक करें।
- कोई भी बैंक WhatsApp पर ‘Yes’ या ‘No’ में जवाब नहीं मांगता। अगर कोई शक हो, तो अपनी पासबुक या कार्ड के पीछे दिए गए ऑफिशियल टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर ही कॉल करें।
फ्रॉड हो गया?
तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। पहले घंटे यानी “गोल्डन आवर” में रिपोर्ट करने से धोखेबाजों के अकाउंट फ्रीज करने और आपके पैसे बचाने की सबसे ज्यादा संभावना होती है। जल्दबाजी में दिया गया एक ‘NO’ मैसेज आपकी जीवन भर की बचत को खत्म कर सकता है। इसलिए सावधान रहें।

