UPI transactions limit: आजकल हर जगह पेमेंट के लिए UPI इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप जितनी चाहे उतनी रकम का UPI पेमेंट नहीं कर सकते। दरअसल, अलग-अलग टाइप के पेमेंट के लिए UPI ट्रांजैक्शन की लिमिट एक जैसी नहीं होती। UPI की सामान्य लेनदेन की सीमा पर 1 लाख रुपये है। हालांकि, कई अन्य कैटगरी जैसे टैक्स पेमेंट, आईपीओ, हॉस्पिटल और शैक्षणिक संस्थानों में 1 लाख रुपये से ज्यादा का पेमेंट किया जा सकता है।
UPI Lite और UPI 123Pay में भी ट्रांजैक्शन की लिमिट अलग होती है। इसलिए, आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आप UPI के जरिए कितने का ट्रांजैक्शन कर सकता है।
UPI की लिमिट: कितने का पेमेंट किया जा सकता है?
सामान्य लेनदेन : 1 लाख रुपये
NPCI के मुताबिक, सामान्य UPI ट्रांजैक्शंस के लिए लिमिट 1 लाख रुपये की है। हालांकि, RBI और NPCI ने कुछ खास मामलों के लिए लिमिट बढ़ाई है। कैपिटल मार्केट, आईपीओ सब्सक्रिप्शन, लोन कलेक्शन, इंश्योरेंस, हेल्थकेयर और एजुकेशन के मामलों में ज्यादा लिमिट को मंजूरी दी गई है।
UPI ट्रांजैक्शन की लिमिट
UPI पेमेंट का टाइप लिमिट
रेग्युलर UPI ट्रांजैक्शन 1 लाख रुपये
टैक्स पेमेंट 5 लाख रुपये
आईपीओ ऐप्लिकेशंस 5 लाख रुपये
रिटेल डायरेक्ट स्कीम 5 लाख रुपये
हॉस्पिटल और एजुक्शन संस्थान 5 लाख रुपये
कैपिटल मार्केट 2 लाख रुपये
इंश्योरेंस 2 लाख रुपये
UPI 123Pay 10,000 रुपये
UPI Lite 1,000 रुपये, 5,000 रुपये कुल बैलेंस
टैक्स का पेमेंट: 5 लाख तक की लिमिट
RBI के मुताबिक, टैक्स के मामले में UPI ट्रांजैक्शन की लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई है। इसका मतलब है कि अगर किसी को 3 लाख रुपये का टैक्स पेमेंट करना है, तो ऐसा नहीं है कि वे 1 लाख की लिमिट के अंदर हैं। वे 3 लाख रुपये का टैक्स पेमंट कर सकते हैं।
5 लाख रुपये की लिमिट IPO ऐप्लिकेशंस और RBI की रिटेल डायरेक्ट स्कीम पर भी लागू होती है। हॉस्पिटल और एजुकेशन संस्थानों में भी 5 लाख रुपये तक का UPI पेमेंट किया जा सकता है।
UPI Lite और UPI 123Pay के लिए लिमिट अलग
UPI Lite के लिए ट्रांजैक्शन की लिमिट 1,000 रुपये है, जबकि कुल बैलेंस 5,000 रुपये तक हो सकता है।
UPI 123Pay के लिए ट्रांजैक्शन की लिमिट 10,000 रुपये है।
आपका बैंक कम कर सकता है लिमिट
UPI की ट्रांजैक्शन लिमिट का मतलब यह नहीं है कि हर यूजर इसकी ऊपरी लिमिट तक का ट्रांजैक्शन कर सकता है। NPCI सदस्य बैंकों को UPI की पहले से तय की गई लिमिट के अंदर अपना इंटरनल लिमिट तय करने की अनुमति देता है। इसलिए, अगर कोई ट्रांजैक्शन मंजूरी दी गई UPI लिमिट के अंदर आता है और आप उतने का ट्रांजैक्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो बेहतर है कि आप अपने बैंक द्वारा तय की गई लिमिट चेक करें।

