नई दिल्ली. आसमान से बरसे बादल ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में लोगों का हाल बेहाल कर दिया. तेज बारिश ने देश की राजधानी के ड्रेनेज व्यवस्था की पोल एक बार फिर से खोल दी. कुछ ही घंटों की बरसात ने दिल्ली कई इलाकों की सड़कों को लबालब भर दिया. जगह-जगह जलभराव होने की वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया. कई किलोमीटर तक गाड़ियों और सड़क पर चल रहे वाहनों की लाइन लग गई. बारिश का असर ऐसा हुआ कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) में भी पानी घुस गया.
हवाई यात्रा को आम तौर पर सबसे ज्यादा सुविधाजनक और उच्च स्तर का माना जाता है. दिल्ली एयरपोर्ट की स्थिति को देखकर ऐसा कहना मुश्किल हो जाएगा. कुछ देर की बारिश के बाद एयरपोर्ट के परिसर के अंदर पानी जमा हो गया. इससे यात्रियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई. इंटरनेशनल के जमाने में भला कहां कोई बात छिपी रहती है. IGI एयरपोर्ट में पानी घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया. इसके बाद यात्री पानी के बीच से गुजरते नजर आए. एयरपोर्ट जैसे स्थान पर यात्रियों ने अपने जूते-चप्पल उतार कर पानी में नंगे पांव चलने पर मजबूर होना पड़ गया. यात्रियों को अपना सामान लेकर पानी में ही चलना पड़ा. ऐसे हालत पैदा होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
#WATCH | Delhi: Waterlogging witnessed at Indira Gandhi International Airport after heavy rainfall lashed the national capital. pic.twitter.com/vejJpM2W2l
— ANI (@ANI) September 4, 2026
एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट के अंदर का ऐसा नजारा पहली बार देखा है. इससे पहले कभी भी मानसून के पूरा तरह सक्रिय होने पर भी इस तरह का जलभराव नहीं देखा. उनका कहना था कि वो बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर करीब आधे घंटे फंसी रही. लंबे इंतजार करना पड़ा जिससे की पानी कम हो और वह आगे जा सकें.
वाइपर से पानी निकालना पड़ा
जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है उसमें एयरपोर्ट परिसर के एक हिस्से में दूर तक पानी जमा दिखाई दे रहा है. इस दौरान एयरपोर्ट कर्मचारियों यात्रियों को परेशानी ना हो इसको लेकर लगातार प्रयास करते नजर आए. उन्होंने स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की. रिपोर्ट के मुताबिक स्टाफ ने वाइपर की मदद से पानी को हटाने और जलभराव कम करते दिखे.

