Close Menu
    What's Hot

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ

    April 14, 2026

    घर में घुसकर युवक पर हमला, बचाने आए माता-पिता से भी मारपीट

    April 14, 2026

    भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू! क्या अक्षय कुमार तोड़ पाएंगे अपनी ही 4 फिल्मों का रिकॉर्ड?

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ

      April 14, 2026

      भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, हर परिवार को 10,000 रुपए देने का वादा

      April 14, 2026

      बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने किया नमन

      April 14, 2026

      इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

      April 14, 2026

      नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-आॅफिसों में तोड़फोड़

      April 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान तनाव का असर
    दुनिया

    शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान तनाव का असर

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान तनाव का असर
    Share Market Update : शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान तनाव का असर

    सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही सेंसेक्स 703 व निफ्टी 207.95 अंक टूटा

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : एक बार फिर से अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध बढ़ने और शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में दिखाई दिया। सुबह शेयर बाजार खुलते ही इसमें गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद पूरा दिन शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार करता रहा और बाद में यह काफी गिरावट के साथ बंद हुआ।

    भारत ही नहीं इस गतिरोध के चलते एशिया के सभी प्रमुख बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक मामूली रूप से ऊपर रहा। यूरोपीय बाजारों में गिरावट देखी गई।

    इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंक या 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,681.93 अंक या 2.16 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 75,868.32 पर पहुंचा। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 207.95 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 23,842.65 पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से मारुति, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक सबसे पिछड़ने वाली कंपनियां रहीं। आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक विजेता रहे।डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे कमजोर होकर 93.39 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

    इस तरह रही सोने और चांदी की कीमतें

    सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच चांदी की कीमतों में 1,800 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर की तुलना में सोमवार को चांदी करीब 1 प्रतिशत (1,800 रुपये) गिरकर 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई।

    इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम में भी 300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद होने वाला सोना अब 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया है। हाजिर चांदी 1.58 डॉलर या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, सोना 25.92 डॉलर गिरकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article9,020mAh बैटरी वाला Vivo फोन कल होगा लॉन्च, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
    Next Article Noida Protest Updates: मैं प्रदर्शनकारी मजदूरों के साथ खड़ा हूं : राहुल गांधी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना 300 रुपए सस्ता, चांदी भी 1800 रुपए गिरी

      April 14, 2026

      पाकिस्तान शेयर बाजार एक ही दिन में 6 हजार अंक गिरा

      April 14, 2026

      देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : केंद्र

      April 14, 2026

      ईरान से 40 लाख बैरल कच्चा तेल पहुंचा भारत

      April 14, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव से बढ़ेगा भारत का व्यापार घाटा : क्रिसिल

      April 14, 2026

      US-ईरान शांति वार्ता टूटने से कच्चे तेल की कीमतें $100 के पार, दुनिया भर के बाज़ारों में हलचल

      April 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ

      By अंकित कुमारApril 14, 2026

      Bihar CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ कुछ…

      घर में घुसकर युवक पर हमला, बचाने आए माता-पिता से भी मारपीट

      April 14, 2026

      भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू! क्या अक्षय कुमार तोड़ पाएंगे अपनी ही 4 फिल्मों का रिकॉर्ड?

      April 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.