Stock market opening 31 August 2026: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के साथ-साथ IT और बैंकिंग के शेयरों में गिरावट का असर सोमवार को शेयर मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 160.78 अंक फिसलकर 77,130.73 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 58.1 अंकों की तेजी के साथ 24,117.55 पर खुला।
सुबह 10.01 बजे सेंसेक्स 377.84 अंक फिसलकर 76,886.67 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 147.05 अंकों की गिरावट के साथ 24,028.60 पर कारोबार कर रहा था।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर HDFC बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में तेजी देखी जा रही है। HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.83% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर SBIN, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस, मारुति, इटरनल, इन्फोसिस, HCLTECH, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, पावरग्रिड, कोटक बैंक, NTPC, एशियन पेंट, LT, टाइटन, TCS, अडाणी पोर्ट्स, इटरनल, BEL, बजाज फिन्सर्व, टाटा स्टील, ICICI बैंक, अल्ट्रासेमको और इंडिगो के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। NTPC के शेयर में सबसे ज्यादा 1.36% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.72%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.95% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.03% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड सोमवार को 10.04 बजे 2.54% उछलकर 90.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

