Stock market opening 30 september 2026: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मध्यपूर्व में जारी तनाव के असर से शेयर बाजार उबरता नहीं दिख रहा है। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 87.92 अंकों की गिरावट के साथ 72,441.15 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 51.2 अंक फिसलकर 22,665 पर खुला।
सुबह 10.56 बजे सेंसेक्स 194.09 अंकों की तेजी के साथ 72,723.16 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 19.95 अंकों की गिरावट के साथ 22,696.25 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर TCS, ICICI बैंक, कोटक बैंक, HCLTECH, टेक महिंद्रा, इंडिगो, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, मारुति, हिंदुस्तान लीवर, SBIN, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, ITC, अल्ट्रासेमको और BEL के शेयर में तेजी देखी जा रही है। TCS के शेयर में सबसे ज्यादा 2.45% की बढ़त देखी जा रही है।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर HDFC बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, NTPC, पावरग्रिड, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 1.97% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 के शेयर में 0.15%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.22% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.51% की तेजी देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड सोमवार को 0.82% की तेजी के साथ प्रति बैरल 103.4 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट पर बंद हुआ बाजार
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 242.65 अंकों फिसलकर 72,529.07 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 64.05 अंकों की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ।

