Close Menu
    What's Hot

    पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; CM मान बोले- सरपंचों को आगे बढ़कर बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए

    June 24, 2026

    27 सालों से अधूरे प्रेम की दास्तां बयां कर रही वो लड़की याद आती है… गजल

    June 24, 2026

    ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार

      June 24, 2026

      सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

      June 24, 2026

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में छात्रा के पिता ने युवकों को फंसाने के लिए रची थी साजिश, झूठा निकला टॉयलेट क्लीनर से एसिड हमले का मामला
    दिल्ली

    दिल्ली में छात्रा के पिता ने युवकों को फंसाने के लिए रची थी साजिश, झूठा निकला टॉयलेट क्लीनर से एसिड हमले का मामला

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Acid Attack Case Update: दिल्ली में छात्रा के पिता ने युवकों को फंसाने के लिए रची थी साजिश, झूठा निकला टॉयलेट क्लीनर से एसिड हमले का मामला
    Delhi Acid Attack Case Update: दिल्ली में छात्रा के पिता ने युवकों को फंसाने के लिए रची थी साजिश, झूठा निकला टॉयलेट क्लीनर से एसिड हमले का मामला

    पुलिस पूछताठ में लड़की के पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
    Delhi Acid Attack Case Update, (आज समाज), नई दिल्ली: लक्ष्मी बाई कॉलेज के पास छात्रा पर हुए एसिड हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया किक लड़की के पिता ने 3 युवकों को फंसाने के लिए एसिड हमले की झूठी कहानी बनाई थी। यह कबूलनामा खुद लड़की के पिता ने पुलिस पूछताठ के दौरान किया है। पूछताछ के दौरान, लड़की के पिता अकील खान ने कबूल किया कि उसने खुद टॉयलेट क्लीनर से एसिड हमले की झूठी कहानी गढ़ी थी।

    इतना ही नहीं, उसने उस व्यक्ति की पत्नी के साथ बलात्कार भी किया, जिस पर उसकी बेटी ने एसिड फेंकने का आरोप लगाया था। यह पूरी साजिश तब रही गई जब एसिड कांड के तथाकथित मुख्य आरोपी की पत्नी ने खुद लड़की के पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संगम विहार से पिता को गिरफ्तार किया, जहां वह बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद छिपा हुआ था।

    बदला लेने के लिए रचा थी साजिश

    पिता ने यह भी स्वीकार किया कि उसने और उसकी बेटी ने मिलकर यह एसिड हमले की कहानी रची थी ताकि वे उस महिला के पति और उसके दो रिश्तेदारों को झूठे मामले में फंसा सकें, जिनके साथ उनके कानूनी और निजी झगड़े चल रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसने माना कि यह पूरा मामला बदला लेने के लिए रचा गया था।

    जांचकर्ताओं ने आरोपों को बताया था संदिग्ध

    यह खुलासा ऐसे समय में हुआ जब कुछ घंटे पहले ही लड़की के पिता पर मुख्य आरोपी की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि एसिड हमले के मुख्य संदिग्ध का लोकेशन उस जगह से दूर था जहां कथित हमला हुआ था। जांचकर्ताओं ने इन आरोपों को संदिग्ध बताया था और कहा था कि उन्हें हमले के संबंध में कोई ठोस सबूत नहीं मिला था।

    प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद

    पुलिस ने ये भी बताया कि जांच में ईशान और अरमान की लोकेशन आगरा की मिली थी। उनकी मां ने इसकी पुष्टि की है। वे सभी जल्द ही दिल्ली आ रहे हैं।युवकों की मां शबनम ने बताया कि अकील खान और हमारे बीच मंगोलपुरी की एक प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते अकील ने उन पर साल 2018 में एसिड अटैक किया था।

    जितेंद्र, ईशान और अरमान पर लगा थे आरोप

    दरअसल, डीयू के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा (20) ने दावा किया था कि 26 अक्टूबर की सुबह अशोक विहार इलाके में कॉलेज जाते वक्त तीन युवकों जितेंद्र, ईशान और अरमान ने उस पर एसिड फेंका था। बाद में मौके से फरार हो गए थे। छात्रा ने कहा था कि जितेंद्र काकी समय से उसका पीछा भी कर रहा था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज
    Next Article सिडनी में विराट ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में 11 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

      June 23, 2026

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; CM मान बोले- सरपंचों को आगे बढ़कर बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए

      By श्वेता चौहानJune 24, 2026

      बठिंडा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सरपंचों को ग्रामीण पंजाब…

      27 सालों से अधूरे प्रेम की दास्तां बयां कर रही वो लड़की याद आती है… गजल

      June 24, 2026

      ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.