Close Menu
    What's Hot

    अमृतसर के पट्टी में दिन-दहाड़े सुनार की दुकान लूटने की…

    October 17, 2026

    कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

    October 17, 2026

    हरियाणा में हल्का पटवारी के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत, 3000 रुपये लेते धरा गया निजी सहायक

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

      October 17, 2026

      ‘रिजिम चेंज’ वाले बयान पर सरकार सख्त, रिजिजू ने चेताया, कहा- कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है

      October 17, 2026

      Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकियों को मार गिराया | National

      October 17, 2026

      FSSAI Action: प्रियागोल्ड बिस्किट में मिला पशु चारा वाला चोकर ! FSSA ने कंपनी का लाइसेंस किया निलंबित | National

      October 17, 2026

      Kota News: कोटा में कोचिंग परिसर में दो नाबालिगों के बीच मारपीट, टॉय गन के बट से एक छात्र का सिर फूटा | National

      October 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में हल्का पटवारी के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत, 3000 रुपये लेते धरा गया निजी सहायक
    हरियाणा

    हरियाणा में हल्का पटवारी के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत, 3000 रुपये लेते धरा गया निजी सहायक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पलवल में कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी के निजी सहायक यादराम को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता के रजिस्ट्री दस्तावेजों को राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के एवज में हल्का पटवारी प्रवेश की ओर से रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में संबंधित हल्का पटवारी प्रवेश फरार है।

    – *राजस्व रिकॉर्ड में रजिस्ट्री दर्ज करने के बदले मांगी थी रिश्वत*

    शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी रजिस्ट्री के दस्तावेज राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के एवज में हल्का पटवारी प्रवेश का निजी सहायक यदराम उससे रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के अनुसार, आरोपी यादराम पहले भी शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके बाद उसने हल्का पटवारी प्रवेश की ओर से 3,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की।

    – *3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा*

    शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी पलवल की टीम ने मामले का नियमानुसार सत्यापन कर ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान निजी सहायक यदराम को शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में हल्का पटवारी प्रवेश की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरोपी हल्का पटवारी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

    – *राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई*


    HYP 6664634 f91158cf0235414a8a82ea3c3b2216be wm 1792247563842 2

    यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट पलवल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित गवाहों की उपस्थिति में की गई। आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 24, दिनांक 16 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 7ए के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।

    – *भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए एसीबी से संपर्क करें*

    राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या उसकी ओर से कार्य करने वाला निजी व्यक्ति किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी-20 मैच आज, बारिश के कारण हो रही देरी, बेंगलुरू के चिन्नास्वामी में है मुकाबला
    Next Article कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मंदिरों में चढ़ाए फूलों से फरीदाबाद में बन रही ऐसी चीजें, देखने पहुंचे 11 जर्मन अधिकारी

    October 17, 2026

    कल का मौसम 18 अक्टूबर | tomorrow weather

    October 17, 2026

    पूछने वाले बहुत, मददगार कोई नहीं.. फरीदाबाद में बेमौसम बारिश की वजह से खराब हुए रावण के पुतले, तो छलका कारीगरों का दर्द

    October 17, 2026

    क्या आप भी नवरात्रि के बाद फेंक देते हैं तोरण? जानिए इसे हटाने का नियम

    October 17, 2026

    दशहरा पर स्कूलों में छुट्टियों की भरमार, यूपी-बिहार से दिल्ली-NCR और कोलकाता तक का जानें हाल

    October 17, 2026

    मॉडल टाउन हिसार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत के मामले में हिसार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी काबू

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अमृतसर के पट्टी में दिन-दहाड़े सुनार की दुकान लूटने की…

    By श्वेता चौहानOctober 17, 2026

    Punjab news: राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, ऐसे में आम…

    कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

    October 17, 2026

    हरियाणा में हल्का पटवारी के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत, 3000 रुपये लेते धरा गया निजी सहायक

    October 17, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.