नई दिल्ली. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर लगातार टी20 सीरीज में मिली हार के बाद आखिरकार जीत का स्वाद चखा. अब तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान को पटखनी देकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद उनके खेलने को लेकर संशय बन गया है. बर्मिंघम वनडे में वो 80 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए थे. सवाल यही है कि अगर गिल आउट हुए तो उनकी जगह कौन लेगा.
इंग्लैंड दौरे पर लगातार हार का सिलसिला जारी रखने के बाद भारत ने आखिरकार राहत की सांस ली. टी20 सीरीज 0-4 से हारने के बाद इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में रोहित शर्मा 21 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि विराट कोहली 5 रन पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर LBW हो गए।

कप्तान शुभमन गिल ने 75 गेंद पर नाबाद 80 रन की पारी खेली. 26वें ओवर के बीच गिल को पैर में ऐंठन हुई और वे दर्द से परेशान दिखे. इसके बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए. उनसे पहले तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार भी इंग्लैंड की पारी के दौरान बीच में मैदान छोड़कर चले गए थे. दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का ब्रेक है. अगर गिल और गुरनूर ब्रार फिट नहीं हुए तो भारतीय टीम बदलाव कर सकती है. इशान किशन को गिल की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
रोहित शर्मा, शुभमन गिल/ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर ब्रार/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

