नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार, 24 अक्टूबर को खेला जाना है. इस मैच से पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है. ईशान किशन चोटिल होने की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं. इसके बाद यह तय हो गया है कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव पक्का होगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की दूसरा टी20 मैच खेलना तय माना जा रहा है. ये बताना मुश्किल है कि वो किस बल्लेबाजी क्रम में खेलेंगे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच में गुरुवार को हेगले ओवल में भारत ने 226 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे टी20 में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होंगी. दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. पहले टी20 में चोटिल हुए ईशान किशन दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं. उन्हें दाएं पैर की मांसपेशी (एडक्टर) में हल्की चोट लगी है.
𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲:
Ishan Kishan is ruled out of the second T20I against New Zealand due to a low grade right adductor strain, which he sustained during the first T20I of the series.
The BCCI Medical Team is monitoring his progress.
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/QbZpuVh1hQ
— BCCI (@BCCI) October 23, 2026
ईशान किशन की गैरमौजूदगी में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है. बिहार के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने 4 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वह आखिरी बार एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारत की ओर से खेले थे. अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं.
A flying start that made the chase possible 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz
#TeamIndia | #NZvIND | @IamSanjuSamson https://t.co/qBU50RVhrY
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके थे. वैभव के ओपनिंग करने पर संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. सैमसन ने एशियन गेम्स 2026 में भी भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके थे.
दूसरे टी20 के लिए श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर और अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में जगह बरकरार रहने की उम्मीद है. पहले टी20 में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे थे. ऐसे में दूसरे मुकाबले में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पहले मैच में भारत ने कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पेशलिस्ट स्पिनरों के विकल्प होने के बावजूद किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था. दूसरे टी20 में भी इन दोनों में से किसी को मौका मिलने की संभावना कम है.
1. अभिषेक शर्मा, 2. वैभव सूर्यवंशी, 3. संजू सैमसन (विकेटकीपर), 4. श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5. तिलक वर्मा, 6. नीतीश कुमार रेड्डी, 7. नमन धीर, 8. अक्षर पटेल, 9. भुवनेश्वर कुमार, 10. अर्शदीप सिंह, 11. मयंक यादव

