नई दिल्ली. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में अपनी पकड़ और भी मजबूत कर लिया है. दूसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई. अपना पहला मैच खेल रहे डेब्यूटांट सारांश जैन ने श्रीलंका आखिरी दोनों विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने पहली पारी को 9 विकेट पर 503 रनाकर डिक्लियर किया था और मेजबान टीम इस स्कोर से 213 रन पीछे रह गई. चौथे दिन श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन से आगे खेलना शुरू किया था. कप्तान शुभमन गिल ने मैच का परिस्थिति देखते हुए श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला लिया.
कोलंबो टेस्ट में भारत के खिलाफ खेल रही श्रीलंका की हार लगभग तय मानी जा रही है. टीम पहली पारी में फॉलोऑन भी नही बचा पाई. दूसरी पारी में खेलने उतरी श्रीलंका को भी शुरुआती झटके लग चुके हैं. मेजबान टीम के लिए पहली पारी में एक बार फिर से सोनल दिनुशा ने शतकीय पारी खेली और कुछ हद तक लाज बचाई. इसके अलावा इस पारी में पासिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन की पारी खेली. भारत के लिए पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट चटकाए. डेब्यू कर रहे सारांश जैन ने दो सफलता हासिल की. बारिश की आशंका को देखते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया. जिससे गेंदबाजों को दोबारा पूरी पारी समेटने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके.
Sri Lanka all-out for 290 in the 1st innings!
3⃣ wickets each for Prasidh Krishna & Manav Suthar
2⃣ wickets for Saransh Jain
1⃣ wicket each for Mohammed Siraj & Ravindra Jadeja#TeamIndia have enforced the follow-on!Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/6e0sgqR8j5
— BCCI (@BCCI) August 26, 2026
भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन से आगे खेलना शुरू किया. टीम को फॉलोऑन टालने के लिए 39 रन की जरूरत थी. सोनल दिनुशा जबतक एक तरफ बल्लेबाजी कर रहे थे उनकी टीम की उम्मीदें जिंदा थी. उन्होंने सारांश जैन के पहले ओवर में छक्का और चौका लगाया. इसके बाद अगले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका लगाकर दिनुषा ने 147 गेंद में अपना शतक पूरा किया. गॉल टेस्ट में भी उन्होंने शतक जमाया था और इस सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा टेस्ट शतक था.
सारांश जैन ने चौथे दिन अपने दूसरे ओवर में भारतीय टीम के लिए सफलता हासिल की. यह उनके टेस्ट करियर का भी पहला विकेट था. लाहिरू कुमारा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बॉल हवा में खेल बैठे डीप कवर-पॉइंट पर ध्रुव जुरेल ने डाइव लगाकर उनका कैच पकड़ा. इसके बाद दिनुशा भी केएल राहुल को स्लिप में कैच दे बैठे. 162 गेंद में 103 रन की पारी का अंत हुआ और श्रीलंका की टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा.

