नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पकड़ मजबूत कर ली है. मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय मेजबान ने 265 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे.मुकाबले में फिलहाल टीम इंडिया बेहतर स्थिति में नजर आ रही है लेकिन जीत अब तक पक्की नहीं.आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखना है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा. तीन दिन के खेल और बारिश की खलल के बाद तो कोलंबो में ड्रॉ के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं. ऐसे में पहली पारी में भारत ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित किया था. श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने केलिए 38 रन की जरूरत है.
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही सीरीज का दूसरा टेस्ट किस तरफ जाएगा ये कहना मुश्किल है. पहली पारी में भारत ने बड़ा स्कोर तो बनाया लेकिन समय काफी बर्बाद हो गया. इसपर बारिश ने भी काफी ओवर का खेल खराब किया. फिलहाल मैच के तीन दिन के खेल पर नजर डालें तो भारतीय टीम के जीत की उम्मीद बाकी है लेकिन सबकुछ बारिश और श्रीलंका के बल्लेबाजों पर निर्भर करता है. पहले दिन भारत ने 85 ओवर में 300 रन बनाए दूसरे दिन 503 रन पर पारी घोषित की और श्रीलंका को 8 रन पर दो विकेट गिरा दिए. तीसरे दिन का पूरा खेल खत्म हो गया लेकिन मेजबान टीम ऑलआउट नहीं हुई.
Stumps!
Rain brings an end to Day 3 in Colombo 🌧️
Sri Lanka 265/8 in the first innings, trail by 238 runs
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/cc3dtY64ek
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान से एक गलती हुई. दूसरे दिन के खेल में जब ऋषभ पंत का विकेट गिरा तो टीम का स्कोर 419 रन था और 112 ओवर टीम इंडिया खेल चुकी थी. जब पारी घोषित हुई तो 138 ओवर में टीम ने 503 रन बनाए. कप्तान को मैदान पर मौजूद ध्रुव जुरेल को तेज खेलने का मैसेज भेजना था. अगर वो तेजी से रन बनाते तो भारत 500 रन तक पहुंचने में 26 ओवर नहीं लगाता. ध्रुव का शतक भी जल्दी पूरा हो सकता था और टीम इंडिया श्रीलंका को दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा ओवर गेंदबाजी कर सकती थी.
भारत के पास कोलंबो टेस्ट में जीत दर्ज करने का दो रास्ता है. पहला और सबसे आसान रास्ता ये होगा कि श्रीलंका की पहली पारी को बढ़त हासिल करने से पहले ऑलआउट कर ले. फॉलोऑन दे और फिर उसे दूसरी पारी में भी समेटकर जीत हासिल करे. दूसरा रास्ता अगर श्रीलंका ने फॉलोऑन बचा लिया तो तेजी से रन बनाकर चौथे दिन के आखिर में ही मेजबान टीम को बल्लेबाजी करने उतारा जाए. पांचवें दिन मैच पहुंचे तो तीन सेशन में उसे ऑल आउट करे और मुकाबला जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करे.

