नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में अब से कुछ देर बाद खेलने उतरेगी. 5 मैचों की टी20 सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है. पहला मुकाबला हारने के बाद वेस्टइंडीज ने पलटवार करते हुए रांची में धमाकेदार जीत दर्ज की थी. अब तक सीरीज में दोनों टीम के कप्तान ने सेंचुरी ठोकी है. पहले मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर जबकि दूसरे मैच में विंडीज कैप्टन शाई होप ने शतक जमाया था.
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम 249 रन की पहाड़ जैसा स्कोर बनाकर भी हार गई. रांची में शाई होप ने महज 45 बॉल पर 102 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया था. गेंदबाजों की हुई कुटाई के बाद टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद की जा रही है. प्रिंस यादव को खेलने का मौका मिल सकता है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला रविवार, 11 अक्टूबर को खेला जाएगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा.
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण किन टीवी चैनलों पर होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. जिन दर्शकों के पास इस चैनल का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए मैच का मुफ्त लाइव प्रसारण देख सकते हैं.
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार (JioStar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

