नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी दबदबा बनाया हुआ है. पहले मुकाबले में 27 ओवर में 1 विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई. यह मैच टीम की ओपनर के लिए यादगार बन गया. भारत की सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल ने शुक्रवार (23 अक्टूबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले महिला वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा. वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में प्रतीका ने 96 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए और भारत को 198 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल करने में मदद की. भारतीय टीम ने 27.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाकर जीत दर्ज की.
भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन का स्कोर खड़ा किया. कप्तान स्मृति मंधाना के साथ प्रतिका रावल पारी की शुरुआत करने उतरी. 32 रन बनाकर कप्तान अपना विकेट गंवा बैठी लेकिन प्रतीका ने धमाकेदार सेंचुरी जमा दी. दाएं हाथ की बल्लेबाज ने अपनी पारी में 15 चौके लगाए. महिला वनडे क्रिकेट में यह उनका तीसरा शतक है. इसके साथ ही वह स्मृति मंधाना के बाद महिला वनडे में तीन या इससे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय ओपनर बन गई हैं.
Shafali Verma with the winning runs ✅
#TeamIndia with an all-round show in Vadodara to lead the #INDvZIM ODI series 1⃣-0⃣ 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/rohw1JYI7e
@mflone_ https://t.co/YouYllvtWB
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 23, 2026
भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना के नाम बतौर ओपनर महिला वनडे में 14 शतक दर्ज हैं. इस लिस्ट में प्रतीका के तीन शतक हैं. इनके अलावा मिताली राज, पूनम राउत, तिरुष कामिनी और जया शर्मा ने अपने वनडे करियर में बतौर ओपनर दो-दो शतक लगाए थे. प्रतीका महिला वनडे क्रिकेट में तीन या इससे ज्यादा शतक लगाने वाली छठी भारतीय बल्लेबाज भी बन गई हैं. भारतीय खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना सबसे आगे हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के नाम सात-सात शतक हैं. पूनम राउत और जेमिमा रोड्रिग्स भी महिला वनडे में तीन शतक लगा चुकी हैं.
📸 📸
Special frames of a truly 𝙨𝙥𝙚𝙘𝙞𝙖𝙡 𝙠𝙣𝙤𝙘𝙠 💯
Updates ▶️ https://t.co/rohw1JYI7e
#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @RawalPratika https://t.co/t5F7KlY9d9
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 23, 2026
जिम्बाब्वे के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रतीका रावल ने स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 15.3 ओवर में 94 रन जोड़े. स्मृति ने 34 गेंदों में 32 रन बनाए. इसके बाद प्रतीका ने शेफाली वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 106 रन की नाबाद साझेदारी की. शेफाली ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए. उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे. उन्होंने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. शेफाली ने इससे पहले टी20 सीरीज में भी लगातार दो अर्धशतक लगाए थे. दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने पहला वनडे मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया.

