Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा रोडवेज में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

    January 21, 2026

    युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

    January 21, 2026

    Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      January 21, 2026

      Sunita Williams: कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे: सुनीता विलियम्स

      January 21, 2026

      ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»पांच वर्ष में द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर तक ले जाने की कोशिया में भारत-रूस
    दुनिया

    पांच वर्ष में द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर तक ले जाने की कोशिया में भारत-रूस

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-Russia Trade
    India-Russia Trade: पांच वर्ष में द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर तक ले जाने की कोशिश में भारत-रूस

    • रिश्तों में कुछ देश दरार पैदा करने की कोशिश में

    Putin Today Reaching India, (द भारत ख़बर), मॉस्को/नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव पुतिन के भारत आने से पहले पहले ही यह बात कह चुके हैं कि भारत-रूस के बीच रिश्तों में कुछ देश दरार पैदा करने की कोशिश में हैं। हालांकि इसके बावजूद दोनों देश अपना द्विपक्षीय व्यापार अगले पांच वर्ष में 100 अरब डॉलर तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर आज शाम को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।

    प्रभाव से बचाने की खातिर एक तंत्र खड़ा करने का सुझाव

    बता दें कि हाल ही में रूस ने अपने व भारत के व्यापार को बाहरी देशों के प्रभाव से बचाने की खातिर एक तंत्र खड़ा करने का सुझाव दिया था। इसके तहत क्रेमलिन एक ऐसा आर्किटेक्चर बनाने वाला है, जिससे नई दिल्ली व मॉस्को केवल अपनी मुद्राओं में ही लेन-देन करेंगे। इसमें डॉलर यूज नहीं किया जाएगा। तेल के साथ ही अन्य उत्पादों के लिए भी यह तंत्र लागू होगा।

    भारत से आयात बढ़ाने पर होगा वार्ता का फोकस : पुतिन

    भारत दौरे से कुछ दिन पहले व्लादिमीर पुतिन ने वीटीबी निवेश फोरम को संबोधित किया था और इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी वार्ता का फोकस भारत से आयात बढ़ाने पर होगा। मतलब रूस भी अब भारतीय सामानों का बराबर का खरीदार बनने का प्रयास करेगा। पुतिन इसी के तहत नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत-रूस बिजनेस फोरम में भी भाग लेंगे। इस बैठक में निवेश और व्यापार बढ़ाने पर बातचीत होगी।

    भारतीय उत्पादकों के लिए बेहतर जगह चाहता है रूस 

    एक रिपोर्ट में सामने आया है कि रूस अपनी मार्केट में भारतीय उत्पादकों के लिए बेहतर जगह चाहता है ताकि दोनों देशों में औद्योगिक स्तर पर सहयोग बढ़े। रिपोर्ट के अनुसार रूस का मानना है कि इससे दोनों देश साझा परियोजनओं पर भी काम कर सकेंगे और हाई टेकनीक को विकसित करने में भी यह फायदेमंद साबित होगा। रूस की पहलों से भारत को नया बाजार मिलने की संभावना सबसे अधिक है।

    रूस से तेल खरीदारी का बड़ा मुद्दा रहेगा

    भारत के लिए रूस से तेल खरीदारी का बड़ा मुद्दा रहेगा। इसकी वजह अमेरिका द्वारा भारत पर लगया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ है, जिसके कारण भारत पर कुल आयात शुल्क 50 प्रतिशत पहुंच गया है। भारत उम्मीद करेगा कि रूस तेल खरीद की उसकी चिंताओं का समाधान तलाशेगा। सरकार के सूत्रों का कहना है कि पुतिन के दल में रूस की तेल फर्म गैजप्रॉमनेफ्ट और रोजनेफ्ट के अफसर शामिल रहेंगे। बता दें कि रूस की इन दोनों ही कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लागू किए हैं, जिससे भारत को रूस से तेल की खरीद घटानी पड़ी है। ऐसे में पुतिन खुद भी भारत के रूस से तेल निर्यात के मुद्दे का समाधान तलाश सकते हैं।

    ये भी पढ़ें : Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति के दौरे से भारत-रूस के पुराने रिश्तों को मिलेगी नई ऊर्जा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम, राजघाट जाएंगे, समझौतों पर लगेगी मुहर, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे डिनर
    Next Article बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय ने ढाया कहर, फैंस भर रहे आहें
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर होगा एफटीए : ईयू

      January 21, 2026

      एक दिन में निवेशकों को नौ लाख करोड़ का नुकसान

      January 21, 2026

      भारत की व्यापारिक साझेदार बनने को उत्सुक है पोलैंड : सिकोरस्की

      January 21, 2026

      सोना पहली बार डेढ़ लाख के पार

      January 21, 2026

      दिग्गज कंपनियों पर भारी पड़ी वैश्विक अनिश्चितता

      January 20, 2026

      भारत की विकास दर पर आईएमएफ ने जताया भरोसा

      January 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणा रोडवेज में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

      By प्रमोद रिसालियाJanuary 21, 2026

      Haryana Roadways Vacancy 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

      युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

      January 21, 2026

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      January 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.